Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील के पांडाधार मोड़ के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने 7 से 15 जुलाई तक नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल शुरू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फिलहाल परीक्षण के आधार पर लागू की जाएगी। ट्रायल के दौरान मिले सुझावों और अनुभवों के आधार पर अंतिम ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे स्थायी रूप से लागू करने पर फैसला लिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत मिनी सचिवालय से पुराने बस अड्डे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गत साढ़े तीन वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके तहत अब तक 23 लाख रूपये की राशि विधायक ऐच्छिक निधि से विभिन्न संपर्क सड़क मार्गों, व अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए खर्च की गई है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज, नोगली बालना में स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि के संस्थान पहुंचने पर चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी, प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा के भीतर किए गए अतिक्रमणों की पहचान के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने विस्तृत निरीक्षण कार्यक्रम जारी कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को सुबह 10:30 बजे खनेरी से बजीरबावड़ी, 13 जुलाई को झाकड़ी से ज्यूरी तथा 15 जुलाई को नोगली से भद्राश तक संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व,…

Read More