एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू कुल्लू जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनाली के अलेऊ स्थित झाड़ग क्षेत्र में एक किराये के मकान पर छापेमारी कर 26.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित कार्रवाई करते हुए झाड़ग, अलेऊ स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी।…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को पंचायत घर कल्पा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, खंड विकास कार्यालय, पंचायत विभाग, कल्याण विभाग, आईसीडीएस, युवा सेवा एवं खेल, कृषि, बागवानी तथा आत्मा परियोजना सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नवरत्न सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) की 1500 मेगावाट और 412 मेगावाट परियोजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। दोनों परियोजनाओं के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों, पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने तथा श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक वार्ता नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 1500 मेगावाट परियोजना में धरने को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष राजकुमार ने आरोप लगाया कि प्रबंधन मजदूरों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत हासिल कर ली है। पूरी चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। मतदान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित कांता खूंद और कांग्रेस समर्थित सुशीला के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान में कांता खूंद को 9 मत, जबकि सुशीला को 6 मत मिले। इस जीत के साथ कांता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर आर्यवर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी, रामपुर द्वारा सदाबहार मैदान, ननखड़ी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ…