एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 3 और 4 के युवाओं ने शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा को ज्ञापन सौंपकर दोनों वार्डों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। राहुल घागटा, रोहित, हन्नी, राजेंद्र कौल, संग्राम सिंह और अविनाश सहित अन्य युवाओं ने बताया कि वार्ड नंबर 3 में स्थित एक पुराना भवन जर्जर हालत में है। भवन से आए दिन पत्थर और मलबा गिरता रहता है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन का निरीक्षण करवाकर इसे…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने विभिन्न छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रामपुर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पुराने बस अड्डे से राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक प्रस्तावित पगडंडी निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में महाविद्यालय के पुराने (ओल्ड) ब्लॉक की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि नगर परिषद/नगर निगम (एमसी) से शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने तथा राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः नियमित रूप से शुरू करने की मांग भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर संगठन का 78वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस के प्रबंध निदेशक अतुल टंडन मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता पवन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा एबीवीपी की स्थापना से लेकर अब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी मानसून सीजन को लेकर सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ फील्ड स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी प्रत्येक अलर्ट पर गंभीरता से और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि परियोजना के तहत जिले में कुल 3,691 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का प्रस्ताव है। इसके पूरा होने पर सभी ग्राम पंचायतों तक तेज और विश्वसनीय इंटरनेट सुविधा पहुंचेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं…