Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने शनिवार को विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय रामपुर परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान परिषद ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पगडंडी निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही महाविद्यालय के ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत के लिए आवश्यक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 3 और 4 के युवाओं ने शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा को ज्ञापन सौंपकर दोनों वार्डों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। राहुल घागटा, रोहित, हन्नी, राजेंद्र कौल, संग्राम सिंह और अविनाश सहित अन्य युवाओं ने बताया कि वार्ड नंबर 3 में स्थित एक पुराना भवन जर्जर हालत में है। भवन से आए दिन पत्थर और मलबा गिरता रहता है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन का निरीक्षण करवाकर इसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने विभिन्न छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रामपुर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पुराने बस अड्डे से राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक प्रस्तावित पगडंडी निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में महाविद्यालय के पुराने (ओल्ड) ब्लॉक की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि नगर परिषद/नगर निगम (एमसी) से शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने तथा राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः नियमित रूप से शुरू करने की मांग भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर संगठन का 78वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस के प्रबंध निदेशक अतुल टंडन मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता पवन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा एबीवीपी की स्थापना से लेकर अब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी मानसून सीजन को लेकर सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ फील्ड स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी प्रत्येक अलर्ट पर गंभीरता से और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।…

Read More