Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

    एबीवीपी रामपुर ने छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पगडंडी निर्माण, कॉलेज के पुराने भवन की मरम्मत और पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को दोबारा शुरू करने की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एबीवीपी इकाई रामपुर एसडीएम रामपुर ज्ञापन सौंपते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने विभिन्न छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रामपुर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पुराने बस अड्डे से राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक प्रस्तावित पगडंडी निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की।

    ज्ञापन में महाविद्यालय के पुराने (ओल्ड) ब्लॉक की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि नगर परिषद/नगर निगम (एमसी) से शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने तथा राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः नियमित रूप से शुरू करने की मांग भी उठाई गई।

    एबीवीपी के विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले कई वर्षों से पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण की मांग उठाती आ रही है। इस मांग को लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं ने गत वर्ष 56 घंटे की भूख हड़ताल भी की थी। उस समय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पगडंडी निर्माण कार्य आरंभ करने की मांग की।

    रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को बंद किए जाने से द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को कई तरह की शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में इस विषय को पुनः शुरू करने की मांग की।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

    #CollegeInfrastructure #EducationNews #FootpathConstruction #GovernmentCollegeRampur #himachalpradesh #JournalismCourse #RampurBushahr #RamPurNews #StudentIssues ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleABVP: रामपुर में एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और 78वां स्थापना दिवस
    Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 6
    Users Today : 2
    Total Users : 125986
    Total views : 246894
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.