Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी का रामपुर महाविद्यालय में प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    एबीवीपी रामपुर इकाई ने पगडंडी निर्माण, ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत और पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने शनिवार को विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय रामपुर परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

    प्रदर्शन के दौरान परिषद ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पगडंडी निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही महाविद्यालय के ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत कर मरम्मत कार्य भी एक माह के भीतर शुरू करने की मांग की गई। परिषद ने राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को आगामी सोमवार तक पुनः सुचारू रूप से शुरू करने की मांग भी उठाई।

    इस अवसर पर इकाई उपाध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कई वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुरक्षित पगडंडी के निर्माण की मांग कर रही है। मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के कारण विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पगडंडी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों और आम जनता के साथ रामपुर में चक्का जाम और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी।

    उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को बंद किए जाने से द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और ऐसे महत्वपूर्ण विषय को एक आदेश के माध्यम से बंद करना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है।

    विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी सोमवार तक पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को महाविद्यालय में पुनः सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया तो परिषद प्रभावित विद्यार्थियों के साथ उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की होगी।

    #EducationNews #himachalpradesh #JournalismAndMassCommunication #RampurBushahr #RampurCollege #StudentDemands #StudentProtest ABVP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: वार्ड नंबर 3 में जर्जर भवन हटाने और वार्ड 4 के फिसलन भरे रास्ते को ठीक करने की मांग
    Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर युवा संसद और नुक्कड़ नाटक ने बांधा समां

    November 28, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

    November 28, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    November 21, 2026

    Education: अभाविप रामपुर इकाई ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    November 19, 2026

    Education: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    पूर्व भाजपा सरकार का निर्णय था सही, दो वर्ष बाद कांग्रेस सरकार ने ननखड़ी को दिया लोनिवि मंडल व उपमंडल

    January 25, 2025

    किन्नौर के रूपी गांव की प्रियांसी का दून मेडिकल कॉलेज में MBBS चयन

    December 8, 2025

    Rampur Bushahr: बीजेपी किसान मोर्चा सराहन मंडल की परिचय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

    December 8, 2025

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Shimla : शिक्षा में नवाचार की ओर हिमाचल, पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा सामान्य ज्ञान : सुक्खू

    April 14, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम ने की सख्त कार्रवाई

    July 17, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 9 0
    Users Today : 19
    Total Users : 130390
    Total views : 254048
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.