एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद रामपुर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले चरण में खनेरी से चूहाबाग तक किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों की पहचान करते हुए 32 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने मौके पर राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर सीमांकन (डिमार्केशन) किया तथा पूरे अभियान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई। नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए 13 से 17 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का कार्यक्रम इस प्रकार है: 13 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, सरकाघाट (प्रातः 10:30 बजे) 14 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक (बल्ह) (प्रातः 10:30 बजे) 15 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, पधर (प्रातः 10:30 बजे) 16 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, गोहर (प्रातः…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर शिव भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। उपमंडल रामपुर के फांचा मार्ग से श्रीखंड महादेव यात्रा जल्द शुरू हो सकती है। तकनीकी निरीक्षण दल ने पूरे मार्ग का सर्वेक्षण करने के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम रामपुर को सौंप दी है। एसडीएम ने रिपोर्ट का अवलोकन कर आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त शिमला को भेज दिया है। अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली के सीनियर माउंटेनियरिंग सुपरवाइजर अनिरुद्ध चौहान की रिपोर्ट के अनुसार फांचा से श्रीखंड महादेव तक का मार्ग यात्रा के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त कर उसके स्थान पर प्रस्तावित वीबी-जी-राम-जी योजना लागू करना हिमाचल प्रदेश के हित में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को राज्य सरकार केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत केंद्र सरकार परियोजनाओं के लिए 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती थी, जबकि नई योजना में कुल व्यय का 10 प्रतिशत हिस्सा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को सराहन स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, राजस्व मामलों तथा जनहित से संबंधित समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और…