Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता बीरबल मोदी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। एबीवीपी के इकाई सह सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति बंद अथवा बाधित चल रही है। इसके कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि गर्मी के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत का पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने सोमवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जगोती के समीप भूस्खलन के कारण अवरुद्ध सड़क का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग से इसे युद्धस्तर पर बहाल करने की मांग की। कौल सिंह नेगी ने कहा कि पिछले सात दिनों से मार्ग पर बस सेवा ठप है। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक कार्यों के लिए आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) के 60 पद, रेडियोग्राफर के 30 पद और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 के 15 पद शामिल हैं। सभी पदों पर भर्ती जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएगी। ये 105 पद आयोग की ओर से पूर्व में विज्ञापन संख्या 04/2026, दिनांक 28 फरवरी 2026 के माध्यम से विज्ञापित 196 पदों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर ग्राम पंचायत फांचा ने श्रद्धालुओं से प्रशासन की आधिकारिक अनुमति मिलने तक यात्रा पर न जाने की अपील की है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक अनुमति से पहले यात्रा शुरू करने या अन्य लोगों को यात्रा के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत फांचा के उपप्रधान सुभाष ने बताया कि अभी तक श्रीखंड महादेव यात्रा को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को यात्रा शुरू नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति प्रशासन की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर की गानवी-फांचा सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि गानवी-फांचा सड़क के चौड़ीकरण एवं पक्का करने का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले एसडीएम रामपुर से शिकायत की…

Read More