एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में साझेदार राज्यों और भारत सरकार के बीच जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित होने की संभावना है। औपचारिक एमओयू से पहले भारत सरकार ने इसका प्रारूप साझेदार राज्यों को भेजकर सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के प्रस्तावित एमओयू प्रारूप की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को आगे बढ़ाते समय हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर शिपकिला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त 2026 से आरंभ होगा और 30 नवंबर तक चलेगा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शिपकिला-चीन व्यापार के संबंध में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उपायुक्त ने तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, जिन्हें ट्रेड अधिकारी नियुक्त किया गया है, को संबंधित व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यापार और यात्रा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की कंडा-कतमोर सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों और खराब हालत के कारण कतमोर, कंडा, कोल्था, खलैर और धारागई सहित आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों की आबादी को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर हिमाचल किसान सभा की खंड इकाई निरमंड ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है। किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, राजू बिष्ट, राम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर महाविद्यालय के करियर गाइडेंस, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से मंगलवार को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीवॉक के वर्ष 2025 एवं 2026 के स्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोजगार के इस अवसर को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। इस दौरान एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की भर्ती टीम ने विद्यार्थियों को संस्था में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण, करियर विकास और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विशेष न्यायाधीश (सत्र न्यायाधीश) कुल्लू प्रकाश चंद राणा की अदालत ने नाबालिग से दुराचार, मानव तस्करी और जबरन वेश्यावृत्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने पीड़िता की सगी मां समेत तीनों दोषियों को विभिन्न अपराधों में 10-10 वर्ष तक के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान शिव शंकर उर्फ सिकंदर पुत्र सीता राम, निवासी लालगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी जीरकपुर, मोहाली; नितिन जैन उर्फ मन्नू पुत्र विजय कुमार जैन, निवासी करनाल, हरियाणा तथा पीड़ित नाबालिग की मां के…