Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Court: नाबालिग से दुराचार और मानव तस्करी मामले में बड़ा फैसला, सगी मां समेत तीन दोषियों को 10-10 साल का कठोर कारावास

    कुल्लू की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुराचार, मानव तस्करी और जबरन वेश्यावृत्ति के मामले में सगी मां समेत तीन दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत 10-10 साल तक के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    विशेष न्यायाधीश (सत्र न्यायाधीश) कुल्लू प्रकाश चंद राणा की अदालत ने नाबालिग से दुराचार, मानव तस्करी और जबरन वेश्यावृत्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने पीड़िता की सगी मां समेत तीनों दोषियों को विभिन्न अपराधों में 10-10 वर्ष तक के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

    दोषियों की पहचान शिव शंकर उर्फ सिकंदर पुत्र सीता राम, निवासी लालगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी जीरकपुर, मोहाली; नितिन जैन उर्फ मन्नू पुत्र विजय कुमार जैन, निवासी करनाल, हरियाणा तथा पीड़ित नाबालिग की मां के रूप में हुई है। तीनों को भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया है।

    मुख्य दोषी शिव शंकर उर्फ सिकंदर को अदालत ने आईपीसी की धारा 376(2), 370(4), 120बी तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त धारा 370-ए(1) के तहत पांच वर्ष के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना और धारा 506 के तहत तीन वर्ष के कठोर कारावास व तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

    नितिन जैन उर्फ मन्नू को आईपीसी की धारा 370(4), 120बी तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा दी गई। इसके अलावा पॉक्सो अधिनियम की धारा 17 के तहत सात वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 370-ए(1) के तहत पांच वर्ष का कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 506 के तहत तीन वर्ष का कठोर कारावास व तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

    अपनी ही बेटी को इस दलदल में धकेलने के अपराध में अदालत ने पीड़िता की मां को भी आईपीसी की धारा 370(4), 120बी तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा 17 के तहत सात वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा आईपीसी की धारा 370-ए(1) के तहत पांच वर्ष का कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई। अदालत के आदेश के अनुसार जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में दोषियों को तीन महीने से एक वर्ष तक का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। सभी मुख्य सजाएं एक साथ चलेंगी।

    जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 29 अप्रैल 2018 को सामने आया था। उस समय चाइल्ड हेल्पलाइन मनाली की टीम पीड़ित नाबालिग को लेकर पुलिस थाना मनाली पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पीड़िता और अन्य युवतियों को जान से मारने की धमकी देकर जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला गया। उनसे क्लबों में डांस करवाया जाता था और विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजकर रकम वसूली जाती थी। पीड़िता ने बताया था कि उसकी सगी मां ने ही उसे इस धंधे में धकेला था। इसके एवज में आरोपी सिकंदर ने उसकी मां को 40 हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। शिव शंकर उर्फ सिकंदर और नितिन जैन उर्फ मन्नू मिलकर इस अनैतिक धंधे को संचालित करते थे।

    शिकायत के आधार पर पुलिस थाना मनाली में प्राथमिकी संख्या 96/2018 दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। अभियोजन पक्ष ने आरोप साबित करने के लिए अदालत में 14 गवाह पेश किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

    #CourtVerdict #CrimeNews #HimachalNews #HumanTrafficking #Kullunews #ManaliNews #POCSOAct #कुल्लू #पॉक्सो #मानवतस्करी
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : CU में Ph.D. एडमिशन का मौका: 29 विषयों की 263 सीटों के लिए आवेदन शुरू; 31 जुलाई है लास्ट डेट, जानें पूरी प्रक्रिया
    Next Article Education: रामपुर महाविद्यालय में एसबीआई लाइफ का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिए इंटरव्यू
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : VC नियुक्ति पर हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, कृषि और नौणी विवि के संशोधन अधिनियम-नियम रद्द

    August 28, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Kangra : सोशल मीडिया की लत ने तोड़ी शादी! पत्नी की आदतों से परेशान पति ने लिया तलाक

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    August 12, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

    August 1, 2026

    Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

    July 23, 2026

    Court: फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल की सजा

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 0 8 0
    Users Today : 6
    Total Users : 121080
    Total views : 238645
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.