Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
अदालत

Shimla : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आउटसोर्स भर्तियों पर तत्काल रोक, नहीं जारी होंगे नियुक्ति पत्र

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के विभागों में आउटसोर्स भर्तियों पर तत्काल रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसे बेरोजगारों का शोषण बताया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों और उपक्रमों में आउटसोर्स भर्तियों के सहारे पिछले दरवाजे (बैकडोर एंट्री) से नौकरी पाने या देने के दौर पर अब पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और उसके सभी बोर्ड व निगमों में आउटसोर्स पर कर्मियों की भर्ती करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने इस व्यवस्था को पूरी तरह से गैर-कानूनी और बेरोजगार युवाओं का शोषण करार दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन पदों पर आउटसोर्स भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या चल रही है, उनके नियुक्ति पत्र भी अब जारी नहीं किए जाएंगे।

नियमों को ताक पर रखकर भर्तियां: हाईकोर्ट की फटकार

अदालत ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी तय नियमों और विज्ञापनों के आउटसोर्स पर की जा रही ये भर्तियां पूरी तरह से भेदभावपूर्ण, मनमानी और सांविधानिक मानदंडों के विपरीत हैं। खंडपीठ ने कड़े शब्दों में टिप्पणी की कि अधिकारियों ने अपने अज्ञात उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आउटसोर्सिंग के रूप में एक ‘गुप्त मार्ग’ खोल दिया है, जो पारदर्शी चयन प्रक्रिया और लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। सुनवाई के दौरान सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग का उदाहरण देते हुए कोर्ट ने कहा कि पहले चहेतों को आउटसोर्स पर रख लिया जाता है और बाद में उन्हें रोगी कल्याण समिति के माध्यम से विभाग में समाहित कर लिया जाता है, जो पूरी तरह गलत है। कोर्ट ने सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में कोई भी नियुक्ति भर्ती एवं पदोन्नति नियमों (R&P Rules) को अनदेखा करके नहीं की जाएगी।

आंकड़ों में भारी हेरफेर, सरकार के पास रिकॉर्ड ही नहीं

अदालत में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश किए गए हलफनामे में आंकड़ों का भारी झोल देखने को मिला। सरकार ने ताजा हलफनामे में माना कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में 26 हजार से ज्यादा लोग आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं, जबकि पिछली सुनवाई में यह आंकड़ा मात्र 17,114 बताया गया था। अदालत ने इस विसंगति पर कड़ी नाराजगी जताई। हैरानी की बात यह रही कि सरकार ने कोर्ट में यह भी स्वीकार किया कि उसके पास इस बात का कोई पुख्ता और सटीक रिकॉर्ड ही नहीं है कि कुल कितने आउटसोर्स कर्मचारी किस विभाग में तैनात हैं। कोर्ट ने अब सरकार को आदेश दिया है कि वह पिछले 3 साल में हुई ऐसी सभी नियुक्तियों का पूरा ब्योरा अगली सुनवाई से पहले शपथ पत्र के माध्यम से पेश करे।

स्वास्थ्य सचिव के विदेश दौरे पर अदालत सख्त

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई में स्वास्थ्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वह सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहीं। जब अदालत को सूचित किया गया कि स्वास्थ्य सचिव इस समय विदेश दौरे पर हैं, तो खंडपीठ ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए। हालांकि, सुनवाई के दौरान वित्त सचिव देवेश सहित अन्य आला अधिकारी कोर्ट रूम में मौजूद रहे। अब इस बड़े मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई 2026 को होगी, जिस पर पूरे प्रदेश के युवाओं और कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं।

 

#ARBtimes #EmploymentNews #HimachalHigh Court #HimachalNews #himachalpradesh #HPGovtJobs #HPOutsourceRecruitment #OutsourceJobBan #SarkariNaukri2026 #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती निकली, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal : असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती निकली, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

June 17, 2026

Shimla: जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में रामपुर उपमंडल के मुद्दे छाए, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर उठे अहम सवाल

June 16, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Shimla POCSO Court Verdict : मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाले मामा को 25 साल की जेल

June 13, 2026

Shimla Summer Festival 2026 : जस्सी गिल और बब्बल राय की जुगलबंदी पर झूमा रिज मैदान

June 13, 2026

Shimla: पंचायत समिति जुब्बल में कमलेश झगटा अध्यक्ष और लोकपाल शरखोली उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

June 11, 2026

Shimla : हिमाचल में शून्य छात्र संख्या वाले 20 स्कूल बंद, 5 से कम नामांकन वाले 73 विद्यालय मर्ज

June 11, 2026

Shimla : हिमाचल में 1000 युवाओं को ई-टैक्सी और ई-रिक्शा पर 50% सब्सिडी देगी सरकार

June 11, 2026

Summer Festival: शिमला ग्रीष्मोत्सव: श्यामला मंथन, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और पुष्प प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 2 1 1 1
Users Today : 10
Total Users : 112111
Total views : 223738
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.