एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और सभी सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाकर लोगों को घर के नजदीक बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना और सोलन, जिला अस्पताल किन्नौर, डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा पालमपुर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके साथ…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष और पार्षदों ने उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर परिषद प्रतिनिधियों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों और नालियों में सुधार, पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषय प्रशासन के समक्ष रखे। साथ ही शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर परिषद तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी ने दत्तनगर मिल्क प्लांट में दूध उत्पादकों के भुगतान में लगातार हो रही देरी और दूध खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मई और जून माह के दूध का भुगतान अब तक नहीं मिलने से रामपुर उपमंडल सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कौल सिंह नेगी ने कहा कि दूध उत्पादक करीब ढाई माह से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं और जुलाई माह भी समाप्ति की ओर है। ऐसे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर अवैध आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने पुलिस और वन विभाग को क्षेत्र में कर्मियों की तैनाती कर प्रतिबंध आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से गानवी–झगोरी–फांचा मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु इस प्रतिबंधित मार्ग से श्रीखंड महादेव की ओर जाने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्गम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर है। के.एम. इंटरप्राइजेज ने फिटर एवं वेल्डर के 50 पदों पर भर्ती के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी को पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई, 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं और आईटीआई फिटर ट्रेड उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को…