एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रामपुर उपमंडल के दरकाली स्थित देवता लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित दकनौल धार्मिक समारोह में भाग लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एसजेवीएन फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत रामपुर जल विद्युत स्टेशन (एचपीएस), बायल के माध्यम से शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन का शुभारंभ किया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में प्रतिवर्ष लगभग 40 से 42 हजार बाह्य रोगियों (ओपीडी) तथा करीब 1,000 अंतरंग रोगियों (आईपीडी) का उपचार किया जाता है। अस्पताल में मरीजों को विभिन्न आवश्यक जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नई अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन स्थापित होने से मरीजों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के अंतर्गत वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में खरीदे गए सेबों के बकाया भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सेब उत्पादकों के खातों में भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि एमआईएस के अंतर्गत 30 बैग तक सेब बेचने वाले उत्पादकों को भुगतान पहले ही किया जा चुका है जबकि 100 बैग या उससे अधिक सेब बेचने वाले उत्पादकों को भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करने के साथ उन्हें नई शिक्षा नीति के तहत लागू शैक्षणिक व्यवस्था, विषय चयन, क्रेडिट प्रणाली, बहुविषयक शिक्षा, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम तथा विश्वविद्यालय की नवीन मूल्यांकन प्रणाली से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महाविद्यालय केवल उच्च शिक्षा का केंद्र नहीं,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के नित्थर में हिमाचल दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें दूध उत्पादकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 24 जुलाई को दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद और रीना देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के बावजूद उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि…