एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रामपुर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बंद किए गए पत्रकारिता एवं जनसंचार (जेएमसी) विषय को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसएफआई ने उपमंडलाधिकारी रामपुर के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक, हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में महाविद्यालय में जेएमसी विषय को तत्काल बहाल कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। इसके साथ उन छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं, जिन्होंने विषय को दोबारा शुरू करने की मांग का समर्थन किया है। एसएफआई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिगृहीत भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। खनेरी से रामपुर के पुराने बस अड्डे तक चलाए गए पैमाइश अभियान में अब तक 99 कब्जे सामने आए हैं। विभाग ने सभी चिह्नित कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए हैं। करीब चार किलोमीटर लंबे इस हिस्से में एनएच की सीमा तय करने के लिए विभागीय टीम लगातार पैमाइश कर रही है। इस दौरान कई स्थानों पर भवनों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक निर्माणों का हिस्सा अधिगृहीत भूमि की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट विकसित किए जाने के संबंध में एक समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वेबसाइट निर्माण की प्रगति, उपलब्ध करवाई जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं तथा श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें श्रद्धालुओं को पारदर्शी, सरल एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। इन वेबसाइटों के माध्यम से श्रद्धालु मंदिरों का इतिहास, धार्मिक महत्व, पूजा-अर्चना का समय, प्रमुख उत्सवों की जानकारी, ऑनलाइन दान, आरती…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला चुनौतियों और मुश्किलों के तमाम तूफानों का सामना करने के बाद आकाश ने अपने लिए एक नया ‘आकाश’ बना लिया है, जहां अब उसके सपनों को उड़ान मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना उसके जीवन में वरदान साबित हुई है। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से शिमला ग्रामीण के पुजारली निवासी आकाश ने मोबाइल रिपेयर की दुकान खोलकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। मंगलवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पुजारली में आकाश की मोबाइल रिपेयर शॉप का शुभारंभ कर उसका हौसला बढ़ाया। आकाश ने अपनी दुकान का नाम ‘द फर्स्ट इंस्पेक्शन’ रखा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में साझेदार राज्यों और भारत सरकार के बीच जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित होने की संभावना है। औपचारिक एमओयू से पहले भारत सरकार ने इसका प्रारूप साझेदार राज्यों को भेजकर सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के प्रस्तावित एमओयू प्रारूप की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को आगे बढ़ाते समय हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित…