Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

शिमला जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें इसी माह लॉन्च होंगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वेबसाइट निर्माण का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
मंदिरों की वेबसाइट विकसित को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट विकसित किए जाने के संबंध में एक समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वेबसाइट निर्माण की प्रगति, उपलब्ध करवाई जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं तथा श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें श्रद्धालुओं को पारदर्शी, सरल एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। इन वेबसाइटों के माध्यम से श्रद्धालु मंदिरों का इतिहास, धार्मिक महत्व, पूजा-अर्चना का समय, प्रमुख उत्सवों की जानकारी, ऑनलाइन दान, आरती एवं विशेष पूजन की बुकिंग सहित अन्य आवश्यक जानकारियां एक ही मंच पर प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला की पांचों ट्रस्ट में रिक्त पदों को भरने का विज्ञापन एक ही दिन जारी किया जायेगा। इसके लिए मंदिर अधिकारी सारी औपचारिकताएं इसी सप्ताह पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिए कि वेबसाइटों का डिज़ाइन उपयोगकर्ता-अनुकूल (यूज़र फ्रेंडली) हो तथा सभी आवश्यक जानकारी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही वेबसाइटों में साइबर सुरक्षा, नियमित अपडेट और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मंदिर ट्रस्टों की आय-व्यय संबंधी जानकारी, संपर्क विवरण, श्रद्धालुओं के लिए शिकायत एवं सुझाव पोर्टल तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने एक हफ्ते में वेबसाइट पूर्ण करने के निर्देश किया। इसी माह इन वेबसाइट की लांचिंग की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग से श्रद्धालुओं को घर बैठे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा मंदिर ट्रस्टों के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को वेबसाइट निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित मंदिर ट्रस्टों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा तकनीकी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#AnupamKashyap #DigitalHimachal #DigitalServices #himachalpradesh #OnlineServices #Shimla #ShimlaNews #TempleTrust #TempleWebsite
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: आकाश को मिली नई उड़ान: सुखाश्रय योजना से खोली मोबाइल रिपेयर शॉप, डीसी ने किया शुभारंभ
Next Article Rampur Bushahr: एनएच की जमीन पर 99 कब्जे चिह्नित, एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: आकाश को मिली नई उड़ान: सुखाश्रय योजना से खोली मोबाइल रिपेयर शॉप, डीसी ने किया शुभारंभ

July 14, 2026

Shimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू

July 14, 2026

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हिमाचल सरकार की SLP खारिज, 60 साल में ही होंगे सेवानिवृत्त

July 14, 2026

Shimla : मार्च-अप्रैल तक शुरू होगा 450 MW शोंगठोंग प्रोजेक्ट, हिमाचल को 900 करोड़ की सालाना आय

July 13, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

July 13, 2026

Kangra : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा कचरा टैक्स; जानें किस श्रेणी को देना होगा कितना मासिक शुल्क

July 12, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद हिमाचल सरकार सख्त: मंदिरों के चढ़ावे के लिए नई SOP जारी; दानपात्रों में डबल लॉक

July 12, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

July 12, 2026

Himachal : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुक्खू सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के किए तबादले; देखें पूरी लिस्ट

July 11, 2026

किन्नौर में पर्यावरण नुकसान पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार और कंपनी को नोटिस, ‘लाडा’ व ‘सीएसआर’ फंड पर मांगा जवाब

July 11, 2026

Shimla : हिमाचल सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती के नए नियम लागू: अब 12वीं नहीं ग्रेजुएशन जरूरी

July 10, 2026

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम

July 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 2 8 6
Users Today : 104
Total Users : 115286
Total views : 229257
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.