Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Crime: चिट्टा रखने के मामले में मंडी अदालत का फैसला: दो आरोपियों को दो साल की सजा, ₹10,000 जुर्माना

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 5, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    मंडी। जिला मंडी की अदालत ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो चिट्टा तस्करों को दो साल के साधारण कारावास और ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    सजा पाने वाले आरोपी नेता सिंह पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव ढलवानी, डाकघर लागधार, तहसील कोटली, जिला मंडी तथा हुक्कम सिंह पुत्र बेली राम, निवासी गांव घवान, डाकघर कोट तुंगल, तहसील कोटली, जिला मंडी हैं।

    विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 1 जनवरी 2020 का है। संदर पुलिस थाना की टीम मंडी शहर में गश्त पर थी। सुबह करीब 11:15 बजे मस्जिद के पास जेल रोड पर सूचना मिली कि रत्न ज्वेलर्स की इमारत की दूसरी मंजिल में दो व्यक्ति चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान कमरे से दो व्यक्ति पकड़े गए और उनसे पूछताछ में उनके नाम और पते की पुष्टि हुई।

    तलाशी के दौरान कमरे से एक सफेद गांठनुमा पदार्थ बरामद हुआ, जो “ड्रग डिटेक्शन किट” से जांचने पर चिट्टा (हेरोइन) पाया गया। बरामद चिट्टे का कुल वजन 13.16 ग्राम था। जांच के बाद थाना अधिकारी ने चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।

    मामले में अभियोजन पक्ष ने 15 गवाहों के बयान दर्ज करवाए, जिन्हें अदालत ने भरोसेमंद माना। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।

    #DrugsFreeHimachal #चिट्टा_तस्करी #नशे_के_खिलाफ_सख्ती #मंडी_अदालत #हिमाचल_न्याय
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: कांग्रेस सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर: कहा – हिमाचल में केवल कर और कर्ज की सरकार चल रही है
    Next Article Rampur Bushahr: लेडीज़ क्लब झाकड़ी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 4 वर्ष का कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    October 28, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Court: शिमला में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

    October 15, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 9 5
    Users Today : 10
    Total Users : 128195
    Total views : 250362
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.