Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla: कांग्रेस सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर: कहा – हिमाचल में केवल कर और कर्ज की सरकार चल रही है

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 5, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष कष्ट और अव्यवस्था के प्रतीक रहे हैं। वर्तमान सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता, कानून व्यवस्था की गिरावट और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए।

    विमल नेगी मामले में सरकार पर सवाल

    जयराम ठाकुर ने विमल नेगी की संदिग्ध मृत्यु का मामला उठाते हुए कहा कि पूरा प्रदेश जानना चाहता है कि विमल नेगी की मौत कैसे हुई, लेकिन मुख्यमंत्री चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कार्यप्रणाली ही इस दुखद घटना का मुख्य कारण बन सकती है।

    पुलिस अधीक्षक शिमला पर उठाया सवाल

    उन्होंने कहा, “पुलिस अधीक्षक शिमला किस हैसियत से उच्च न्यायालय जा रहे हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि वे सरकार के संरक्षण में यह कदम उठा रहे हैं।”

    कला अंब और परवाणू में अवैध शराब का मुद्दा

    जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कला अंब में एक फैक्ट्री पिछले दो वर्षों से अवैध शराब का कारोबार चला रही थी। वहां से चार लाख से ज्यादा अवैध स्टीकर भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से रेड के समय दबाव बनाया गया, इसलिए आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने परवाणू में भी ऐसा ही मामला सामने आने का दावा किया।

    स्वास्थ्य, टेस्ट शुल्क व आरकेएस पर सरकार को घेरा

    उन्होंने अस्पतालों में पर्ची शुल्क और टेस्ट पर लगाए गए शुल्क को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान इस मुद्दे पर भ्रम पैदा करता है और सरकार स्पष्ट रूप से कन्फ्यूजन में है। मुख्यमंत्री द्वारा रोगी कल्याण समिति (RKS) को स्वायत्त संस्था बताने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोई भी संस्था वास्तव में स्वायत्त नहीं है, और मुख्यमंत्री केवल अपनी चमड़ी बचाने में लगे हैं।

    “कर और कर्ज की सरकार”

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सलाहकारों की नहीं सुनते, फैसले बिना विचार के ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में कांग्रेस राज सिर्फ कर वसूली और कर्ज लेने तक सीमित है।

    प्रेस वार्ता में ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार (प्रदेश महामंत्री एवं सांसद), त्रिलोक कपूर (महामंत्री), कर्ण नंदा (मीडिया प्रभारी), प्यार सिंह कंवर (सह मीडिया प्रभारी), संजय ठाकुर (प्रदेश सचिव) और केशव चौहान (जिला अध्यक्ष) मौजूद रहे।

    #CorruptionClaim #HimachalPolitics #OppositionSpeaks #अवैधशराब #कांग्रेस_यू_टर्न #जयरामठाकुर #विमलनेगीमामला #हिमाचल_राजनीति #हिमाचल_स्वास्थ्यशुल्क
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की प्रेस वार्ता: पर्यावरण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण पर व्यापक अभियान की घोषणा
    Next Article Crime: चिट्टा रखने के मामले में मंडी अदालत का फैसला: दो आरोपियों को दो साल की सजा, ₹10,000 जुर्माना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 9 2
    Users Today : 7
    Total Users : 128192
    Total views : 250358
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.