Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवाओं में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय बनती जा रही है। यह बात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा, जिला सामुदायिक संसाधन समूह और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सिरिंज के माध्यम से नशा करने वाले युवाओं में एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर एचआईवी जांच करवाना और नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हमीरपुर में 300 करोड़ रूपये की लागत से डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर होगा स्थापित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के चौथे वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा लोगों को बेहतर और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल पथ परिवहन निगम के रामपुर डिपो की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीएम] की रामपुर लोकल कमेटी ने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि डिपो में टायरों की भारी कमी और जर्जर बसों के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ चालक और परिचालक भी परेशान हैं। सीपीएम रामपुर लोकल कमेटी के सचिव प्रेम चौहान ने जारी बयान में दावा किया कि रामपुर डिपो की करीब 32 बसें टायरों की कमी से प्रभावित हैं। इसके चलते कई बसों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय पोक्साे कोर्ट किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने आरोपी संतोष कुमार पुत्र छेरिंग, गांव व डाकघर पूह, जिला किन्नौर 10 वर्ष का कारावास व 7,000 रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता वर्ष 2020 में दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी तथा एसओएस का पेपर देने के लिए रिकांगपिओ आई थी। 19 सितंबर 2020 को जब पीड़िता पेपर देकर वापिस आई तो आरोपी संतोष कुमार जिसे पीड़िता फेसबुक के माध्यम से जानती थी, पीड़िता को मिला।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश तथा तृतीय सेमेस्टर (रोल-ऑन) प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य ने दी। महाविद्यालय में एमए (अर्थशास्त्र, अंग्रेज़ी, हिन्दी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं इतिहास में 40-40 सीटें तथा भूगोल में 20 सीटें), एमकॉम (40 सीटें), एमएससी (वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं प्राणी विज्ञान में 20-20 सीटें) तथा पीजीडीसीए (60 सीटें) में प्रवेश दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते…

Read More