एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला नारकंडा के हाटू मंदिर के समीप गाहन जंगल में सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खर्शू और मौरू प्रजाति के करीब 450 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश वन विभाग, कर्नल एडवेंचर एंड स्पोर्ट्स, 133 डोगरा रेजिमेंट (ईको टास्क फोर्स) तथा नारकंडा-गाहन क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन अरण्यपाल (आईएफएस) सी.बी. तहसीलदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वन मंडल अधिकारी, कोटगढ़ अरुण कुमार तथा कर्नल लखविंदर सिंह भी मौजूद…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए रामपुर यूनिट के सभी निगम होटलों में रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में सोमवार को रोहड़ू-रामपुर परिसर की आठ इकाइयों के मुख्यालय रामपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें निगम के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। रोहड़ू-रामपुर परिसर के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पशु कल्याण और पशु क्रूरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रामपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ह्यूमन पीपल एनजीओ के संस्थापक डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली का शुभारंभ बॉयज स्कूल परिसर से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पशुओं के प्रति दया, करुणा और संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से पशु क्रूरता रोकने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने नीट पेपर लीक और अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता के मुद्दे को लेकर शहर में विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली की शुरुआत राजदरबार परिसर से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग-5 और मुख्य बाजार से होते हुए दोबारा राजदरबार परिसर पहुंचे, जहां आयोजित सभा की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपु़र बुशहर जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी संबंधित प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रमोटर जीता सिंह चौहान ने 19 जुलाई को श्रीलंका का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच पेशेवर मुक्केबाजी (प्रोफेशनल बॉक्सिंग) के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना और दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का विस्तार करना है। श्रीलंका पहुंचने पर द हिमालयन किंग प्रमोशन का प्रतिनिधित्व कर रहे जीता सिंह का सीलोन प्रो बॉक्सिंग कमीशन के अध्यक्ष चंद्रलाला नानायक्कारा ने स्वागत किया। दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में निकट भविष्य में श्रीलंका में एक अंतरराष्ट्रीय…