Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    रामपुर एचआरटीसी डिपो में टायरों की कमी और जर्जर बसों को लेकर सीपीएम ने प्रदेश सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने दावा किया कि 32 बसें प्रभावित हैं और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल पथ परिवहन निगम के रामपुर डिपो की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीएम] की रामपुर लोकल कमेटी ने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि डिपो में टायरों की भारी कमी और जर्जर बसों के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ चालक और परिचालक भी परेशान हैं।

    सीपीएम रामपुर लोकल कमेटी के सचिव प्रेम चौहान ने जारी बयान में दावा किया कि रामपुर डिपो की करीब 32 बसें टायरों की कमी से प्रभावित हैं। इसके चलते कई बसों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है, जबकि कई बसें तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रेम चौहान ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सेवा की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका आरोप है कि बसों के रखरखाव, समय पर टायर उपलब्ध कराने और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था नहीं होना सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

    सीपीएम ने मांग की है कि रामपुर डिपो के लिए तत्काल पर्याप्त टायर उपलब्ध कराए जाएं, जर्जर बसों की मरम्मत कर उन्हें सड़क योग्य बनाया जाए तथा जरूरत पड़ने पर पुरानी बसों को बदला जाए। साथ ही परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने की भी मांग की गई है।

    पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यात्रियों और एचआरटीसी कर्मचारियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।

    #BusService #CPM #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #HRTCDepot #PublicTransport #Rampur #RampurBushahr #RamPurNews #ShimlaNews #TyreShortage
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCourt: फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल की सजा
    Next Article Shimla: हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से बनेगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, शिमला डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    August 24, 2026

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    August 22, 2026

    NSUI: फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज, मुख्यमंत्री ने फीस कम करने के दिए निर्देश

    August 21, 2026

    BCC: रामपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, कार्यकारिणियों के गठन की तैयारी

    August 21, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 4 6 3
    Users Today : 42
    Total Users : 121463
    Total views : 239254
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.