Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा के भीतर किए गए अतिक्रमणों की पहचान के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने विस्तृत निरीक्षण कार्यक्रम जारी कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को सुबह 10:30 बजे खनेरी से बजीरबावड़ी, 13 जुलाई को झाकड़ी से ज्यूरी तथा 15 जुलाई को नोगली से भद्राश तक संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूराे | रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र स्थित देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जगत ठानकू को युवक मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में गुलशन ठानकू को उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह को सचिव, विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष, देवराज नेगी को उप सचिव तथा श्रीकांत और बॉबी मेहता को स्टोर प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं बलवंत ठाकुर और अरविंद मेहता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान युवक मंडल का आय-व्यय विवरण भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में सोमवार को महाविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एवं एनसीसी (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। उनका महाविद्यालय आगमन पूरे संस्थान के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बना। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रेरणादायी व्याख्यान में प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, उप-प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु, एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट मोहन सिंह, प्राध्यापक, कर्मचारी, बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा रामपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को कुमारसैन के ऐतिहासिक दरबार ग्राउंड में आयोजित जन आभार अभिवादन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में विक्रमादित्य सिंह ने जनता द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और समग्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए राज्य नवाचार नीति तथा राज्य नवाचार कोष कार्यान्वयन दिशा-निर्देश (2026-2028) को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस नीति के माध्यम से सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ऐसा नवाचार आधारित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों और नवोदित उद्यमियों को अपने नवाचारों को व्यावहारिक एवं बाजारोन्मुख समाधान में बदलने का अवसर प्रदान करे। सरकार का मानना है कि इस पहल से हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख नवाचार केंद्रों में अपनी पहचान…

Read More