Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग में रंगा सर्वपल्ली संस्थान, कुलपति ने सराहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज, नोगली बालना के स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सर्वपल्ली संस्थान में द्वीप प्रज्जवलित कार्यक्रम की शुरूआत एचपीयू के कुलपति प्राे. महावीर सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज, नोगली बालना में स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    मुख्य अतिथि के संस्थान पहुंचने पर चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी, प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नृत्य प्रतियोगिता, मूक अभिनय, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह, चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी तथा प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्यांश’ के 13वें संस्करण का विधिवत विमोचन किया।

    शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

    अपने संबोधन में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।

    #AnnualDay #CulturalProgram #Education #Students #HimachalNews #HPUniversity #NogliBalana #ProfMahavirSingh #RampurBushahr #SarvepalliInstitute
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleNational Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान
    Next Article Shimla: बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित – विक्रमादित्य सिंह
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 1 5
    Users Today : 53
    Total Users : 125915
    Total views : 246792
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.