Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों को इंडस्ट्री स्किल, भविष्य ज्योति स्कॉलरशिप और रोजगारपरक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षु व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली कलना में शनिवार को कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्प्रिंग लीडरशिप रामपुर के तत्वावधान में किया गया। संस्था मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेटिव अफेयर्स से संबद्ध तथा आईएसओ प्रमाणित है।

    कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को अकादमिक स्किल और इंडस्ट्री स्किल के बीच के अंतर को समझाना तथा रोजगार के लिए आवश्यक कौशल के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और विभिन्न व्यावहारिक कौशल विकसित करने की जानकारी दी गई।

    इस दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को ‘भविष्य ज्योति स्कॉलरशिप’ के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि छात्रवृत्ति परीक्षा 4 अक्तूबर को डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया के तहत एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों की गुणात्मक क्षमता, लॉजिकल रीजनिंग, एनालिटिकल एबिलिटी, वर्बल एबिलिटी, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल, टेक्नोलॉजिकल स्किल और टीम रीडिंग स्किल का आकलन किया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को प्रशंसात्मक पत्र और एक्सीलेंस अचीवमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही इंडस्ट्री जॉब रेडी कोर्स के लिए 20 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

    कार्यक्रम का संचालन प्रबंध निदेशक प्रकाश और उनकी टीम ने किया। प्रशिक्षण सत्र के समापन पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने प्रबंध निदेशक एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

    संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई. राजीव शर्मा ने अपने बधाई संदेश में सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक वर्ग को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण सत्र समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

    इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, नवनीत चौहान, तपस्या शर्मा, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर और हेमलता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #इंडस्ट्रीजॉबरेडी #कौशलविकास #छात्रवृत्ति #नोगलीकलना #बुशहरबीएडसंस्थान #भविष्यज्योतिस्कॉलरशिप #रामपुरबुशहर #स्किलडेवलपमेंट #स्प्रिंगलीडरशिप
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना
    Next Article Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026

    Kullu: कुल्लू महाविद्यालय में नवगठित केंद्रीय छात्र संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    September 25, 2026

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 0 0
    Users Today : 98
    Total Users : 124400
    Total views : 244471
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.