Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, November 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    EU Apple Import Duty : केंद्र ने घटाया आयात शुल्क, हिमाचली सेब की कीमतों पर पड़ेगा असर

    केंद्र ने अब ईयू देशों के सेब पर घटाया आयात शुल्क, शुल्क 50 से घटाकर 20% किया गया है। फैसले से हिमाचल के सेब बागवानों की मुश्किलें बढ़ीं, बाजार में विदेशी सेब की प्रतिस्पर्धा तेज होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    EU Apple Import Duty :  केंद्र सरकार ने अब यूरोपीय संघ (EU) से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क घटा दिया है। आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिए जाने से हिमाचल प्रदेश के बागवानों को तगड़ा झटका लगा है। केंद्र के इस फैसले को स्थानीय उत्पादक अपनी आमदनी और बाजार संतुलन पर असर डालने वाला कदम मान रहे हैं। सेब बागवानों का कहना है कि सरकार का यह फैसला बिल्कुल गलत है, इससे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। यह दूसरी बार है जब केंद्र ने बागवानों को मुश्किल में डाला है। इससे पहले केंद्र सरकार न्यूजीलैंड के साथ हुए समझौते के तहत वहां के सेब पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत कर चुकी है।

    हालांकि, केंद्र सरकार दावा कर रही है कि रियायती शुल्क दर केवल सीमित मात्रा पर लागू होगी। शुरुआती तौर पर EU से 50 हजार मीट्रिक टन सेब ही 20% ड्यूटी पर आयात किए जा सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम आयात मूल्य 80 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जबकि प्रभावी लैंडेड कीमत लगभग 96 रुपये प्रति किलो रहेगी। लेकिन बागवानों का कहना है कि यह व्यवस्था 10 वर्षों तक लागू रह सकती है और भविष्य में आयात कोटा एक लाख टन सालाना तक बढ़ने की संभावना है।

    हिमाचल के बागवान क्यों चिंतित हैं

    हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख सेब उत्पादक राज्यों में है। यहां उत्पादन लागत, परिवहन, पैकेजिंग और मौसमीय जोखिम पहले ही अधिक हैं। बागवानों का कहना है कि कम ड्यूटी पर आने वाला विदेशी सेब भारतीय बाजार में कीमतों पर दबाव डालेगा। इससे स्थानीय किसानों को अपनी फसल का लाभकारी मूल्य मिलना कठिन हो सकता है। साथ ही, आयातित सेब की चमकदार पैकिंग और आकार की एकरूपता उपभोक्ताओं को आकर्षित करती है, जिससे स्थानीय उत्पाद प्रतिस्पर्धा में पीछे छूट सकता है। प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों और उत्पादक संगठनों ने इस निर्णय पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बागवान पहले आयात शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन इसके विपरीत इसे घटा दिया गया। यह कदम लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़े बागवानी क्षेत्र पर प्रभाव डाल सकता है।

    #AppleMarket #ApplePrices #ARBtimes #EUAppleImportDuty #ForeignApples #HimachalApples #HimachalGrowers #HimachalNews #SeebBagwan #SeebKiMushkil #आयातशुल्क #सेबकीकिम्मत
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 30 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Teacher Recruitment 2026 : CBSE स्कूलों में अंग्रेजी और गणित शिक्षकों के लिए आवेदन कल से
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 2 5
    Users Today : 7
    Total Users : 128225
    Total views : 250420
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.