Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Teacher Recruitment 2026 : CBSE स्कूलों में अंग्रेजी और गणित शिक्षकों के लिए आवेदन कल से

हिमाचल प्रदेश में CBSE स्कूलों के लिए Teacher Recruitment 2026 शुरू हो रही है। अंग्रेजी और गणित विषय के 624 अध्यापक के पदों के लिए आवेदन कल से ऑनलाइन शुरू होंगे। पात्रता: MA English / MSc Maths + B.Ed। आयु सीमा 25-45 वर्ष।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 30, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPSSC) ने CBSE स्कूलों के लिए अंग्रेजी और गणित अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता विवरण और आयु सीमा इतनी है तय

अंग्रेजी अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थी का MA अंग्रेजी होना आवश्यक है, और स्नातक स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ-साथ B.Ed डिग्री अनिवार्य है। वहीं, गणित शिक्षक पद के लिए MA/MSc गणित के साथ B.Ed डिग्री जरूरी है। हिमाचल प्रदेश में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाएगी। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जो आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार गणना की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पाँच वर्ष की अवधि के लिए CBSE स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा।

ये हैं वेतन और सेवा की शर्तें

चयनित शिक्षकों को मासिक ₹30,000 का फिक्स मानदेय मिलेगा, जिसे वर्ष में 10 महीने के लिए भुगतान किया जाएगा। चूंकि यह भर्ती फिक्स मानदेय पर आधारित है, इसलिए इन शिक्षकों को सरकारी कर्मचारियों के समान कोई अन्य लाभ नहीं मिलेगा। इन पदों के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य नहीं है, क्योंकि ये PGT (Post Graduate Teacher) स्तर के शिक्षक होंगे। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा / स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

624 पद आयोग और 76 पद सैनिक कल्याण विभाग भरेगा

राज्य के CBSE स्कूलों में कुल 800 पद भरे जाएंगे। इनमें से HPSSC की ओर से 624 पद भरे जाएंगे, जबकि 76 पद सैनिक कल्याण विभाग, खेल और दिव्यांग कोटे से संबंधित विभाग भरेंगे। भर्ती के लिए प्रदेश सरकार ने 28 जनवरी 2026 को मंजूरी प्रदान की थी। मंजूरी मिलने के अगले ही दिन आयोग ने औपचारिकताएं पूरी कर अधिसूचना जारी की।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी HPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 21 फरवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

#ARBtimes #CBSESchools #CBSETeachers #EducationJobs #EnglishTeacher #HimachalEducation #HimachalJobs #himachalpradesh #HPSSCTeacherRecruitment #JobAlert #MathTeacher #OnlineApplication #PGTRecruitment #TeacherRecruitment2026 #TeacherVacancy #TeachingJobs
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleEU Apple Import Duty : केंद्र ने घटाया आयात शुल्क, हिमाचली सेब की कीमतों पर पड़ेगा असर
Next Article दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

June 3, 2026

HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

June 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.