Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 29
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कई पदक जीते। पावनी शर्मा, अदिति राज शर्मा और मोक्षित सोनी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र व प्रधानाचार्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर के विद्यार्थियों ने डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कई पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

    अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पावनी शर्मा और अदिति राज शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, दिव्यांशी ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र मोक्षित सोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शतरंज प्रतियोगिता में निकित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। कराटे के बालक वर्ग में कार्तिक वर्मा और मानविक कपाटिया ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, अंडर-14 बालक कबड्डी में डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर की टीम ने रजत पदक जीता। टीम में आरव ठाकुर, प्रियांश भैक, आदित्य शर्मा और पार्थ शर्मा शामिल रहे।

    विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा सूद ने पदक विजेता खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

    विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित पावनी शर्मा, अदिति राज शर्मा और मोक्षित सोनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #ARBtimes #Boxing #Chess #DAVPublicSchool #DAVRampur #Kabaddi #Karate #NationalLevel #RampurBushahr #SportsCompetition #StateLevelSports #Volleyball
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प
    Next Article NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026

    Kullu: कुल्लू महाविद्यालय में नवगठित केंद्रीय छात्र संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    September 25, 2026

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 7 2 5
    Users Today : 91
    Total Users : 124725
    Total views : 244990
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.