एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र-1110, राजकीय महाविद्यालय रामपुर की सह-समन्वयक प्रोफेसर प्रोमिला ने बताया कि इग्नू ने जुलाई सत्र 2026 से नई शिक्षा नीति के तहत रूरल स्टडीज (Rural Studies) में चार वर्षीय स्नातक (Bachelor’s Degree) कार्यक्रम शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली (Open and Distance Learning) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। 12वीं (जमा दो) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि तीन वर्ष (120 क्रेडिट) तथा अधिकतम अवधि चार वर्ष (160 क्रेडिट) निर्धारित की गई है। इस कोर्स का वार्षिक शुल्क 5,000 रुपये रखा गया है।
प्रोफेसर प्रोमिला ने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा। इसकी परीक्षाएं वार्षिक प्रणाली के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया या अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र-1110, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में संपर्क कर सकते हैं।
