Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 27
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त अपूर्व देवगन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 25, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी जिला में ग्रामीण विकास और पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी(DPRO)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। मंडी जिला में ग्रामीण विकास और पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में चल रही योजनाओं और आपदा के बाद की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

    उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) जैसी कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अवसंरचना की बहाली और मूलभूत सेवाओं की उपलब्धता सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

    उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत 566.46 करोड़ रुपये की लागत से 34,327 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,512 कार्य शुरू हो चुके हैं। हालांकि अभी भी 38,249 कार्य लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने यह भी बताया कि अब तक 75% मानव दिवस ही अर्जित हो सके हैं, जो लक्ष्य से कम है।

    अपूर्व देवगन ने यह भी कहा कि जिले में अमृत सरोवर योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत 49 स्थानों का चयन किया गया है। उन्होंने एनआरएलएम की प्रगति पर असंतोष जताते हुए बीडीओ को निरंतर निगरानी रखने के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो स्वयं सहायता समूह (SHG) अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनकी सफलता की कहानियाँ प्रकाशित की जाएँ और उन्हें दिवाली के दौरान बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो। इसके अलावा एनआरएलएम के अंतर्गत दिए गए बुड कटर, पावर टिलर जैसे उपकरणों की जानकारी किसानों को न होने पर उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला ग्रामीण विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक सहित सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

    #Amrit_Sarovar #Apurv_Devgan #Disaster_Relief #Mandi_News #MNREGA #NRLM #Panchayati_Raj #PMAY #Rural_Development #Self_Help_Groups
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दो दिन का वेतन
    Next Article हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की सभी भर्ती परीक्षाएं अब CCTV की निगरानी में, जानें नए नियम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 5 1 7
    Users Today : 92
    Total Users : 124517
    Total views : 244646
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.