Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रामपुर इकाई द्वारा वीरवार को सिया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर रामपुर महाविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने एकजुट होकर न्याय की आवाज बुलंद की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे छात्रों की परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोजित किया गया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने “सिया को इंसाफ दो”, “अन्याय बंद करो” और “हम क्या चाहते—इंसाफ” जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। एसएफआई सचिव राहुल विद्यार्थी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 19 वर्षीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक तथा सेरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड्स की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जबकि विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के नोगली क्षेत्र के देवटन में कोली समाज इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, रक्षा मंत्रालय माधी राम टुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मेला राम, मोहन जोशी, पूर्व प्रधान शिंगला मोहर सिंह खतरी, रीता काल्टा, कृष्णा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके उपरांत समाज के अध्यक्ष मदन कश्यप…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक उपमंडल प्रशासन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति, कल्याण और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से इन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका नाम “बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ” रखा गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि आगामी 17 अप्रैल 2026 को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौरमुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पावरहाउस, सर्ज शाफ्ट और बैराज स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए परियोजना के पहले चरण को जनवरी 2027 तक पूरा करने को कहा, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर इसका लाभ प्रदेश को मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और सतत…

Read More