Banjar/ Kullu: बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र के बाद ही मिलेगा किशाऊ का पानी: मुख्यमंत्री सुक्खू

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

बंजार/कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार विकास खंड के देहूरी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बंजार में सीबीएसई बोर्ड आधारित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और 10,000 लीटर क्षमता वाला मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है और चुनावी लाभ के लिए ₹5000 करोड़ की रेवड़ियां बांटीं। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जबकि शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए भी वे जिम्मेदार हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किशाऊ बांध परियोजना पर आगे तभी बढ़ा जाएगा जब हरियाणा और दिल्ली सरकारें 14 वर्षों से लंबित बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करेंगी।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, वही आज सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान भाजपा नेता एक बार भी प्रभावित परिवारों का हक मांगने के लिए केन्द्र सरकार से कोई भी पैरवी करने नहीं गए, जबकि कांग्रेस सरकार लोगों के साथ खड़ी रही।

नए मुआवजे की व्यवस्था:

  • पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घर: ₹1.5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख

  • आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घर: ₹1 लाख                                                    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज मैं ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बंजार विधानसभा क्षेत्र में आया हूं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी भी ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला और युवक मंडलों की भागीदारी से पौधारोपण और संरक्षण कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए ₹100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बंजार को मिली सौगातों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्य बिंदु:

  • बंजार में डे-बोर्डिंग स्कूल और मिल्क प्लांट की घोषणा

  • बीबीएमबी एरियर की अदायगी के बाद ही किशाऊ परियोजना

  • ग्रामीण शिक्षा और आपदा राहत में सरकार की पहल

  • वन संवर्धन योजना में महिला-युवक मंडलों की भागीदारी

  • भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरा, कांग्रेस को बताया जनहितैषी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *