Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: भारत में आधुनिक भूमि प्रशासन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, डिजिटल लैंड गवर्नेंस पर होगा मंथन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 20, 2025Updated:December 7, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    डिजिटल भूमि प्रशासन सम्मेलन में पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत करते अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    भारत में भू प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। इस सम्मेलन में देश के 24 राज्यों के 72 वरिष्ठ अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के भी 72 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह मंच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित भूमि शासन का एक साझा रोडमैप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    राजस्व मंत्री ने भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा सम्मेलन के आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लैंड रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण समय की मांग है। दो दिनों तक डेलिगेट इस बात पर मंथन करेंगे कि देशभर में भूमि अभिलेखों को कैसे प्रभावी ढंग से आधुनिक बनाया जाए और अब तक विभिन्न राज्यों में क्या प्रगति हुई है।

    उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन भूमि एवं राजस्व रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राजस्व विभाग में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। हर माह आयोजित होने वाली राजस्व अदालतों से म्यूटेशन प्रक्रियाओं में तेजी आई है और आम लोगों को सीधा लाभ मिला है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार से अतिरिक्त आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मॉडर्न टूल्स उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि हर राज्य की अपनी चुनौतियाँ होती हैं, इसलिए नीतियों में लचीलापन बेहद जरूरी है। इससे नागरिकों को सटीक भूमि रिकॉर्ड, विवादों में कमी और पारदर्शी भूमि प्रशासन प्रणाली का लाभ मिलेगा।

    राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से कई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया, जिनमें शामिल हैं,। जिसमें डिजिटली साइंड और अपडेटेड जमाबंदी, ऑनलाइन म्यूटेशन मॉड्यूल, भू नक्शा-5, माई डीड रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल और नक्शा सॉफ्टवेयर आदि शामिल थे। 

    उन्होंने बताया कि नक्शा प्रोग्राम के तहत नादौन, पालमपुर, मंडी और सोलन में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।

    ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी ने भूमि प्रशासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों और व्यवस्थागत सुधारों के माध्यम से जमीन से संबंधित चुनौतियों का समाधान निकाला जा रहा है, जिससे भविष्य में नागरिकों को स्पष्ट स्वामित्व रिकॉर्ड और भूमि शासन में बढ़ा विश्वास मिलेगा।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) कमलेश कुमार पंत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण लैंड रिकॉर्ड आज डिजिटल हो चुका है और हर गांव डिजिटल सेवा से जुड़ गया है।

    कार्यक्रम में मनाली के विधायक भुनेश्वर गौड़, संयुक्त निदेशक भूमि संसाधन विभाग कुनाल सत्यार्थी, निदेशक भू अभिलेख विभाग अभिषेक वर्मा, उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश, एसपी मदन लाल सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #DigitalIndia #DigitalLandRecords #himachalpradesh #JagatSinghNegi #Kullunews #LandAdministration #NaksheProgram #NationalConference #RevenueDepartment #RuralDevelopment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 2 7
    Users Today : 58
    Total Users : 100827
    Total views : 204288
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.