Bilaspur : हिमाचल में कांग्रेस सरकार में बढ़ा अपराध और भ्रष्टाचार : नंदा

एआरबी टाइम्स ब्यूरो
बिलासपुर। भाजपा नैना देवी के दो मंडलों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नैना देवी अप्पर के अध्यक्ष नन्द लाल ठाकुर और नैना देवी लोअर के अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे मजबूत और विराट राजनीतिक दल बन चुका है। भाजपा के देशभर में 18 करोड़ से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर है। अगर आज विधानसभा चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल होगा। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और माफिया राज पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

27 को चौड़ा मैदान शिमला में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023-24 में 634 रेप केस, 900 छेड़छाड़ के मामले और 300 से अधिक महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामले दर्ज हुए हैं। बिलासपुर जिले में भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने हाल ही में गोबिंदसागर झील में लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव बरामद होने के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और कांग्रेस सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने घोषणा की कि 27 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस संबंध में नैना देवी के दोनों मंडलों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, मान सिंह धीमान, नंद लाल ठाकुर, बलबीर सिंह, बालकृष्ण ठाकुर और प्यारे लाल चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *