Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    करियर एवं रोजगार

    Bilaspur: सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 4, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    photo source- Google

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने जानकारी दी है कि सदर परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कुल 9 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद और सहायिकाओं के 6 पद शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद ग्राम पंचायत भाखड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र भाखड़ा-2, ग्राम पंचायत ग्वालथाई के आंगनबाड़ी केन्द्र समतेहण-1 तथा ग्राम पंचायत नकराना के आंगनबाड़ी केन्द्र नकराना में भरे जाएंगे।

    वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद ग्राम पंचायत खरकड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र कनफारा, ग्राम पंचायत मंडयाली के आंगनबाड़ी केन्द्र निमावाली, ग्राम पंचायत टाली के आंगनबाड़ी केन्द्र भटेर, ग्राम पंचायत टरवाड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र टरवाड़, ग्राम पंचायत दबट के आंगनबाड़ी केन्द्र दबट-1 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र दबट-3 में भरे जाएंगे।

    सीडीपीओ ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र से होना अनिवार्य है तथा वह हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया होना आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसंबर को सायं 5 बजे तक अपने आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित सीडीपीओ कार्यालय सदर में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 दिसंबर को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय, श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट में आयोजित किए जाएंगे।

    #AnganwadiHelper #AnganwadiVacancy #AnganwadiWorker #BilaspurJobs2025 #GovernmentJobs #HimachalJobs #SadarCDPO
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

    March 19, 2026

    Mandi: मंडी में जॉब फेयर का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी 196 पदों पर चयन

    March 17, 2026

    Jawahar Navodaya Vidyalaya रिकांग पिओ में 23 मार्च को सदन अधीक्षक पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 2 9
    Users Today : 60
    Total Users : 100829
    Total views : 204291
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.