एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
सराहन मंडल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष यश पाल झाई की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संगठन मंत्री सुरेश उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन, किसान मोर्चा के दोनों महामंत्री अजय मोदी व जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल नीलटू, सचिव नरेश शर्मा, सुशील व देवेंद्र तथा कोषाध्यक्ष प्रवीण बोरिस सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में किसानों और बागवानों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से “एक बूथ, 10 किसान” जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है और आने वाले समय में गांव-गांव तक संगठन विस्तार किया जाएगा।
