Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Delhi: किश्तवाड़ बादल फटने में शहीद हुए CISF जवानों के परिजनों को SBI CAPSP के बढ़े हुए लाभ स्वीकृत

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 22, 2025Updated:December 7, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सीआईएसएफ जवानों के परिजनों के लिए एसबीआई CAPSP योजना के बढ़े हुए लाभ का चैक भेंट करते सैन्य अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 अगस्त 2025 को बादल फटने की घटना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले दो सीआईएसएफ जवानों के परिजनों के लिए एसबीआई CAPSP योजना के बढ़े हुए लाभ स्वीकृत कर दिए गए हैं। सीआईएसएफ ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से दोनों शहीद जवानों के परिजनों (NoK) को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के रूप में 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की है।

    14 अगस्त को 7वीं रिज़र्व बटालियन, किश्तवाड़ में तैनात प्रधान आरक्षक/जीडी आनंद कुमार और प्रधान आरक्षक/जीडी एम. के. बिस्वाल चिसोती गाँव में आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर थे, जहाँ से मचैल माता मंदिर तक 32 किमी लंबा तीर्थ मार्ग जाता है। अचानक बादल फटने से आई भारी बाढ़ में दोनों जवानों ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उनकी सतर्कता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से कई लोगों की जान बचाई जा सकी, लेकिन दोनों तेज धारा में बह गए। दो दिन बाद उनके पार्थिव शरीर बरामद हुए।

    सीआईएसएफ अपने कर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। मौजूदा प्रावधानों में लगभग 60 लाख रुपये की अनुग्रह राशि शामिल है। अतिरिक्त लाभ सुनिश्चित करने के लिए सीआईएसएफ ने एसबीआई के साथ CAPSP योजना हेतु समझौता किया है, जिसके अंतर्गत अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये बीमा राशि प्रदान की जाती है।

    सीआईएसएफ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक श्री प्रवीर रंजन ने एसबीआई अधिकारियों की उपस्थिति में शहीद प्रधान आरक्षक आनंद कुमार की पत्नी श्रीमती मधु शर्मा और शहीद प्रधान आरक्षक मनोज कुमार बिस्वाल की पत्नी श्रीमती सस्मिता बिस्वाल को CAPSP लाभ प्रदान किए। उन्होंने दोनों वीरों के असाधारण साहस को नमन किया और परिवारों को आश्वासन दिया कि सीआईएसएफ सदैव उनके साथ खड़ा है।

    एसबीआई द्वारा अतिरिक्त सहायता

    MoU के अनुसार, बैंक निम्न लाभ भी प्रदान करेगा–

    • प्रत्येक बालक की शिक्षा हेतु 8 लाख रुपये,

    • प्रत्येक बालिका की शिक्षा हेतु 10 लाख रुपये,

    • दो बालिकाओं के विवाह हेतु 5-5 लाख रुपये, कुल 10 लाख रुपये।

    सीआईएसएफ मृतक कार्मिकों के परिवार के योग्य सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान भी उपलब्ध कराता है।

    #CAPSP #cisf #Cloudburst #FinancialAssistance #IndiaNews #Kishtwar #Martyrs #SBI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 6 5
    Users Today : 173
    Total Users : 100765
    Total views : 204085
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.