Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    किन्नौर के शिपकिला में 1 जून 2026 से भारत-चीन सीमा पार व्यापार शुरू होगा। प्रशासन ने व्यापार को सफल बनाने के लिए गोदाम, समन्वय और जागरूकता की तैयारियां तेज कीं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 19, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रिकांगपिओ 

    किन्नौर के शिपकिला के रास्ते भारत-चीन सीमा व्यापार 1 जून से आरंभ होगा। इस संबंध में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत-चीन सीमा व्यापार समझौते को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।

    नमज्ञा के छुप्पन में व्यापारियों के लिए बनेगा गोदाम

    उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार व्यापार शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा के छुप्पन क्षेत्र में व्यापारियों के लिए गोदाम और दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और कस्टम विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्षेत्रों का स्पष्ट निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सीमा पार व्यापार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

    निर्यात-आयात सूची में आवश्यक वस्तुओं की होगी वृद्धि

    जिला प्रशासन की ओर से विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशालय के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पूह में कार्यशालाएं आयोजित कर स्थानीय व्यापारियों और हितधारकों को निर्यात-आयात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ और वस्तु विनिमय प्रणाली के बारे में जागरूक किया जाएगा। पूह व्यापार संघ के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि उन्हें वाणिज्य मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशालय के समक्ष रखा जा सके। साथ ही निर्यात-आयात सूची में आवश्यक वस्तुओं की वृद्धि और मवेशियों के व्यापार से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

    प्रतिबंधित वस्तुओं पर रहेगी कड़ी नजर

    उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित वस्तुओं और संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रवींद्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. अजय नेगी सहित ITBP और भारतीय सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें

    Himachal : शिपकी-ला दर्रे से चीन के साथ व्यापार को मंजूरी; अगले साल जून से शुरू होगा कारोबार

    #ARBtimes #BorderTrade #HimachalNews #ImportExport #IndiaChinaTrade #KinnaurNews #LatestNews #PoohKinnaur #ShipkilaTrade #TradeUpdate
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur : कहलूर लोकोत्सव-2026: लोक संस्कृति के रंगों से सजा मंच, मनमोहक प्रस्तुतियां
    Next Article Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 0 3 5
    Users Today : 65
    Total Users : 120035
    Total views : 237112
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.