Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Bilaspur : प्रतिभा सिंह के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मुर्दाबाद के लगाए नारे

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 2, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बिलासपुर में वीरवार को कार्यक्रम में शिरकत करतीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बिलासपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद और गुटबाजी खुलकर सामने आई। वीरवार को पार्टी की एक बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उनके मंत्रियों पर भी निशाना साधा। अल्पसंख्यक नेता साबरदीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ तो यह समझ में आता है, लेकिन कांग्रेस सरकार में भी मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। साबरदीन ने दो मंत्रियों के बयान का भी विरोध किया, जिन्होंने मुसलमानों को घुसपैठिए बताया। उन्होंने दोनों मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के अंदर अब जनसंघी मानसिकता पनप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है और युवा बेरोजगार हो रहे हैं। इसके अलावा, छोटे टेंडर अब बड़े नेताओं के दबाव के कारण बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की।

    प्रतिभा बोलीं – कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव दूर किया जाएगा

    पार्टी की बैठक के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच के मनमुटाव को सुलझाया जाएगा और नई कार्यकारिणी में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संवाद स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंची थीं। इस दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा के समर्थकों ने नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन में भितरघात और सरकार की अनदेखी के मुद्दे भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठाए।

     

    #कांग्रेस #कांग्रेस_कार्यकर्ता #पार्टी_गुटबाजी #भितरघात #संगठन_विवाद #सुखविंद्र_सुक्खू #हिमाचल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 3 2
    Users Today : 140
    Total Users : 100732
    Total views : 204042
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.