Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राशिफल

Daily Horoscope : पुनर्वसु नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल और आसान उपाय

Daily Horoscope : आज का दिन सभी राशियों के लिए वैचारिक स्पष्टता, नई उम्मीद और हीलिंग लेकर आया है। ग्रहों के इस महत्वपूर्ण बदलाव का आपके करियर, रिश्ते और सेहत पर क्या असर होगा? जानें आज का भाग्यशाली रंग, अंक और अचूक उपाय।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 17, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

♈ मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कल से काफी अलग और हल्का है। चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में आ गए हैं, जो कल की आर्द्रा की भावनात्मक उथल-पुथल के बाद एक ताजी हवा की तरह है। सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव तीनों आपके तीसरे घर में हैं, लिहाजा बातचीत में आज संतुलित और उम्मीद से भरा नजरिया दिखेगा। कल जो बात तीखी या इंटेंस लगी होगी, वो आज आसानी से और सही तरीके से कही जा सकेगी। मंगलदेव आज कृत्तिका नक्षत्र में आ गए हैं, यानी उनकी ऊर्जा और भी तेज और धारदार हो गई है। सुबह के वक्त बड़े फैसले लें और जरूरी बातचीत करें। हालांकि, शाम के बाद मन में थोड़ी बेचैनी या ट्रांजिशन फील हो सकती है।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

  • उपाय: आज सुबह किसी पेड़ या पौधे के पास बैठें और एक गहरी सांस लें, दिन की शुरुआत अच्छी होगी।

♉ वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कल जैसा भारी नहीं है। जो उलझन कल मन में थी वो आज थोड़ी हल्की लगेगी और रास्ता साफ दिखने लगेगा। पैसों के मामले में आज जो भी बात करनी हो वो सुबह में कर लें। सुबह के समय मन साफ रहेगा और आपकी बातों का असर भी होगा। किसी से कोई पुराना हिसाब-किताब करना हो, कोई लोन की बात करनी हो, या कोई इन्वेस्टमेंट का फैसला लेना हो तो आज का दिन उसके लिए अच्छा है। घर में आज सुकूनभरा माहौल रहेगा, परिवार के लोग थोड़े ज्यादा सहयोगी रहेंगे। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति की समझदारी बातचीत में काम आएगी। पुरानी बात उठे, तो उसे उसी वक्त सुलझाने पर जोर मत दें।

  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

  • उपाय: आज घर में कोई हल्की खुशबू वाली धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाएं, माहौल सुकूनदेह होगा।

♊ मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कल से कहीं हल्का और संतुलित है। चंद्रदेव आज भी आपकी अपनी राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, जो हीलिंग और उम्मीद का नक्षत्र है। बुधदेव भी इसी नक्षत्र में हैं, तो सोचने और बोलने दोनों में आज ज्ञान और स्पष्टता साफ झलकेगी। कल जो भावनाएं बाहर आई होंगी, आज उनके बाद मन में आज एक हल्कापन है। पैसों और परिवार के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ जारी है। सुबह का वक्त किसी भी जरूरी काम या बातचीत के लिए इस्तेमाल करें। हालांकि, शाम के बाद मन में एक अजीब सी बेचैनी या खिंचाव महसूस हो सकता है, उस वक्त बड़े फैसले मत लें, बस थोड़ा आराम करें।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

  • उपाय: आज किसी को मदद करें, आपके मन को असाधारण संतोष मिलेगा।

♋ कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर अलग तरह का असर छोड़ने का दिन है। मंगलदेव कृत्तिका नक्षत्र में आ गए हैं और आपके कर्म स्थान में बैठे हैं। इसका मतलब है कि आज जो भी कदम उठाएंगे, उसमें एक ऐसी धार और सफाई होगी जो कल तक नहीं थी। जो काम लंबे समय से अटका हो, जो बात कहने में हिचक रहे हों, जो फैसला टालते आ रहे हों, वो सब आज सुबह करें। लग्न में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, जिससे आज आप जहां भी जाएंगे अच्छा इंप्रेशन छोड़ेंगे। अगर थोड़ा वक्त एकांत में बिता सकें, तो मन को अलग सी शांति मिलेगी। शाम के बाद मन में थोड़ी अजीब सी बेचैनी हो सकती है।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

  • उपाय: आज नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाकर पिएं, मन और शरीर दोनों को ताजगी मिलेगी।

♌ सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कमाई और नए संपर्कों के मामले में बेहतर है। मन में एक नई उम्मीद और लचीलापन आया है। जिस इंसान से मिलना टाल रहे थे, जिस रिश्ते को फिर से जोड़ना चाहते थे या जिस मौके के लिए पहल करनी थी, वो सुबह के समय में कर लें। किस्मत आज और भी जोरदार तरीके से साथ दे रही है, लिहाजा भाग्य पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें। बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बता रहा है कि जो मेहनत चुपचाप और बिना दिखावे के आपने की है वो रंग लाएगी। शाम के बाद नेटवर्किंग या कमाई से जुड़ा कोई बड़ा फैसला मत लें। उस वक्त मन में हिचकिचाहट आ सकती है, उसे सुनें और रुकें।

  • शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

  • उपाय: आज सुबह थोड़ी देर धूप में बैठें और कुछ न करें, बस महसूस करें। मन और शरीर दोनों ऊर्जा से भर जाएंगे।

♍ कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर एक ऐसा दिन है, जो महीने भर में एक बार ही आता है। लग्नेश बुधदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं और चंद्रदेव के साथ दसवें घर में बैठे हैं। सूर्यदेव भी वहीं है। यानी आज जो भी काम की जगह पर कहेंगे, उसमें एक ऐसी सफाई और जोर होगा जो सुनने वाले को आपकी बात मानने पर मजबूर कर दे। कोई जरूरी मीटिंग है, कोई पुरानी मांग है जो मानी नहीं जा रही, या किसी को कुछ समझाना है तो वो करने का समय है। पैसों की तरफ से राहत मिलती रहेगी। बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ इस तरफ से भरोसा दिला रहा है। साझेदारियां आज स्थिर और मजबूत बनी हुई हैं।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

  • उपाय: आज एक नोटबुक में अपने तीन सबसे बड़े लक्ष्य लिखें और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करें।

♎ तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बिल्कुल अलग होगा। जो मामले कल उलझे हुए लग रहे थे, वो आज एक ठहराव के साथ सामने आएंगे और रास्ता खुद-ब-खुद साफ दिखने लगेगा। सुबह उठते ही मन में हल्कापन होगा, जो कल नहीं था। भाग्य से जुड़ा कोई जरूरी काम हो, कोई अटकी हुई बात जो आगे बढ़नी हो, उसे सुबह करने पर लाभ मिलेगा। करियर के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ हर रोज और गहरा हो रहा है। काम में आपकी बुद्धिमत्ता स्पष्ट रूप से दिखेगी। रिश्तों में आज एक सच्ची और थोड़ी तीखी बात हो सकती है। उसका बुरा मत मानें, यह रिश्ते को और मजबूत करेगी। शाम के बाद खुद को थोड़ा आराम दें।

  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

  • उपाय: आज खाना या कपड़े का दान करें। इससे भाग्य का द्वार खुल सकता है।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर दमदार है। लग्नेश मंगलदेव आज कृत्तिका नक्षत्र में आ गए हैं, जो तीखापन और शुद्धता का नक्षत्र है। हर्ष योग की ताकत अब और भी धारदार और निर्णायक हो गई है। आज दुश्मन और प्रतिस्पर्धी आपके सामने खुद ही कमजोर पड़ेंगे। चंद्रदेव और बुधदेव गहरे शोध और परिवर्तन वाले घर में पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, यानी ट्रांसफॉर्मेशन में आज उपचार और बुद्धिमानी से भरे नजरिए की जरूरत होगी। भाग्य के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ जारी है। सुबह से दोपहर तक का वक्त किसी भी निर्णायक काम करने के लिए उपयुक्त है। हालांकि, शाम के बाद किसी के साथ विवाद करने से बचें।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

  • उपाय: ठंडे पानी में गुलाब की पत्तियां डालकर स्नान करें, मन और आत्मा दोनों ऊर्जावान होंगे।

♐ धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में काफी राहतभरा है। चंद्रदेव, बुधदेव और सूर्यदेव तीनों सातवें घर में हैं और पुनर्वसु नक्षत्र में होने से रिश्तों में एक नई उम्मीद और बैलेंस ला रहे हैं। कल जो रिश्तों में तीव्रता या कड़वाहट आई होगी वो आज एक हीलिंग के नजरिए से देखी जा सकती है। पार्टनर के साथ सुबह के वक्त बात करना बेहद प्रोडक्टिव और पॉजिटिव रहेगा। लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पर्दे के पीछे से कुछ शुभ बना रहा है। मंगलदेव के कृत्तिका नक्षत्र में होने से रचनात्मक काम में नई और तीव्र ऊर्जा रहेगी। हालांकि, शाम के बाद पार्टनरशिप में कोई बड़ा फैसला न लें, थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

  • उपाय: आज पार्टनर या किसी प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें, रिश्ते में ताजगी आएगी।

♑ मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारियों के मामले में खास है। सातवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव की युति बता रही है कि जो रिश्ता लंबे समय से अटका हो, जिस इंसान के साथ कारोबार में हाथ मिलाना हो या जो बात पक्की करनी हो, वो आज सुबह के समय कर सकते हैं। देर मत करें वर्ना मौका हाथ से निकल सकता है। सेहत के मामले में भी आज समझदारी से काम लें। खुद का ध्यान रखें। लंबे समय से अटके घर से जुड़े मामले में आज साफ फैसला लेने की हिम्मत मिलेगी। सुबह का वक्त इन कामों के लिए सबसे सही है। हालांकि, शाम के बाद मन में बेचैनी हो सकती है। उस वक्त कोई बड़ा फैसला न लें। बस आराम करें।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

  • उपाय: आज किसी दोस्त या करीबी के साथ चाय पिएं। चर्चा में आपके काम का आइडिया मिल सकता है।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक काम में सुलझा हुआ है। चंद्रदेव, बुधदेव और सूर्यदेव पांचवें घर में हैं और अब चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में होने से क्रिएटिविटी से लोगों को कुछ उम्मीद मिलेगी। कल जो रचनात्मक बातेंटेंस या अस्पष्ट लगी होगी, वो आज एक बैलेंस के साथ सामने आएंगी। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति की युति सेहत और मुकाबले वाले घर में होने से इन मामलों में आप समझदारी दिखाएंगे। मंगलदेव कृत्तिका नक्षत्र में संचार के घर में हैं, जिससे बातचीत में बेबाकी और स्पष्टता दिखाई देगी। सुबह के वक्त रचनात्मक काम और बातचीत दोनों के लिए बेस्ट है। शाम के बाद क्रिएटिव डिसीजन थोड़ा रोककर रखें।

  • शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11

  • उपाय: आज अपने घर में कोई पुरानी चीज को नए तरीके से सजाएं या रखें, बदलाव मन को ताजगी देगा।

♓ मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में काफी राहतभरा रहेगा। चंद्रदेव, बुधदेव और सूर्यदेव चौथे घर में हैं और चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में होने से घर में एक हीलिंग और बैलेंस्ड एनर्जी है। कल जो घर में तीव्रता थी वो आज एक ठहराव और समझ के साथ देखी जा सकती है। आपके लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव पांचवें घर में हैं, जिससे प्रेम और रचनात्मकता में सुंदर और गहरा दौर जारी है। मंगलदेव कृत्तिका में पैसों के घर में हैं, जिससे परिवार की आर्थिक बातों में स्पष्टता आई है। सुबह से दोपहर तक घर से जुड़े जरूरी काम और बातचीत करें। शाम के बाद घर में कोई पुराना मसला उठे, तो उसे उसी वक्त सुलझाने की कोशिश न करें।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

  • उपाय: आज पुरानी यादें मन को सुकून देंगी। पुरानी तस्वीरें या एल्बम देखकर खुशनुमा पलों को याद करें।


Disclaimer

इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

 

#आजकाराशिफल #आजकीभविष्यवाणी #दैनिक राशिफल
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री
Next Article Himachal : असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती निकली, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

August 1, 2026

आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

July 31, 2026

आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

July 30, 2026

आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

July 29, 2026

आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

July 27, 2026

आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

July 26, 2026

Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

July 24, 2026

Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

July 23, 2026

Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

July 22, 2026

Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

July 20, 2026

Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

July 19, 2026

Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

July 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 9 8
Users Today : 22
Total Users : 116898
Total views : 232121
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.