♈ मेष (Aries)
आज आपका हंसमुख स्वभाव तनाव को दूर करेगा। धन के मामले में सावधानी जरूरी है, अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ रहेंगी लेकिन आप उन्हें समझदारी से हल करेंगे। शाम को परिवार संग समय बिताकर सुकून महसूस होगा।
उपाय: प्रेमी को लाल वस्त्र भेंट करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
♉ वृषभ (Taurus)
धन और कोर्ट से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा लेकिन बोलचाल में संयम जरूरी है। दांपत्य जीवन में छोटी बहस से बचें, दिन के अंत में माहौल हल्का रहेगा।
उपाय: दूध मिले जल से स्नान करने से सेहत अच्छी रहेगी।
♊ मिथुन (Gemini)
पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। परिवार संग कहीं घूमने जा सकते हैं जिससे खर्च बढ़ेगा, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।
उपाय: प्रेमी या प्रेमिका को चाँदी का कड़ा पहनने की सलाह दें।
♋ कर्क (Cancer)
ईर्ष्या छोड़ें और दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। प्रेम और विवाह के लिए अच्छा समय है। बच्चों की तरफ से थोड़ी चिंता रह सकती है।
उपाय: कौवों को तेल के पकौड़े खिलाने से लाभ होगा।
♌ सिंह (Leo)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा लेकिन काम का दबाव चिढ़चिढ़ापन बढ़ा सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में तालमेल बनाए रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और शाम रोमांटिक हो सकती है।
उपाय: दूध भरा पात्र सिरहाने रखें और सुबह वृक्ष में डालें।
♍ कन्या (Virgo)
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज कोई नई दोस्ती या संपर्क जीवन में नई दिशा ला सकता है। करियर में उन्नति के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और पुरानी चिंताएं कम होंगी।
उपाय: मिट्टी की गुल्लक में सिक्के डालकर दान करें।
♎ तुला (Libra)
आज का दिन मौज-मस्ती और यात्राओं से भरा रहेगा। प्रेम में मधुरता आएगी लेकिन साझेदारी में विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात दिल को सुकून देगी।
उपाय: नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए काले चमड़े के जूते पहनें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें, मन शांत रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक मामलों में थोड़ी बहस हो सकती है लेकिन शाम सुकून भरी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: 108 दिन किसी बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श करें।
♐ धनु (Sagittarius)
दोस्तों की तारीफ और समर्थन से मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें और उधार देने से बचें। नौकरी में पहचान मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बीतेंगे।
उपाय: भैरव जी पर मदिरा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है।
उपाय: पीला रुमाल जेब में रखना शुभ रहेगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
तनाव और चिंता से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और योजनाओं में सावधानी बरतें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील रहें, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: शिवलिंग पर काले धतूरे के बीज चढ़ाएं।
♓ मीन (Pisces)
सेहत में सुधार होगा लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। परिवार में पैसों को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और यात्रा से लाभ होगा।
उपाय: अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।
