एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना था। डीएवी संस्था हमेशा से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करती रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर प्रभारी डॉ. मुक्ता चौहान ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अभिभावकगणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल, चार्ट और कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण
क्राई हिमाचल, प्रोग्रेसिव इंडिया, हीमोडायलिसिस, सेफ्टी फ्रॉम सुसाइड, जेट इंजन, ऑटोमेटिक शार्पनर, वाटर मैनेजमेंट इत्यादि।
सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण
प्रोसेस ऑफ हॉर्स चेस्टनट, इंडियन पोस्टल स्टेप्स, जर्नी ऑफ कॉइन, जर्नी ऑफ वूल, स्मार्ट सिटी मॉडल, इंडस वैली सिविलाइजेशन, हाइड्रो प्रोजेक्ट, अर्थक्वेक मॉडल, ज्यूडिशरी सिस्टम, थर्मल प्रोजेक्ट आदि।
कला प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण
राम मंदिर चित्रकला, स्टोन आर्ट, मंडला आर्ट, पॉट पेंटिंग, वॉल हैंगिंग, दीया डेकोरेशन, पेंसिल आर्ट, कैनवास आर्ट आदि अद्भुत कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं।
मुख्य अतिथि डॉ. मुक्ता चौहान ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट मॉडलों और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा,
“ऐसी प्रदर्शनियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।”
उन्होंने छात्रों की मेहनत की सराहना की और शिक्षकों को उनकी लगन व मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। विशेष रूप से उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
