एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
डीएवी प्रबंधन समिति, नई दिल्ली के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में “Run for DAV 2025” का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों व अभिभावकों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौड़ प्रतियोगिता में अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्री अकलुष महाजन जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
अभिभावक वर्ग के विजेता
👩 महिला वर्ग में स्वर्ण पदक सुभद्रा, रजत पदक स्नेहा और कांस्य पदक रुक्मणी ने जीता।
👨 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक रोहित, रजत पदक बीरबल और कांस्य पदक कमल कांत ने जीता।
👦 छात्र वर्ग में स्वर्ण पदक अभ्युदय शर्मा, रजत पदक शालीन आजाद और कांस्य पदक किंशुक नरम ने अपने नाम किया।
👧 छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अंशिका भैक, रजत पदक अद्विती शर्मा और कांस्य पदक हंसिका ने जीता
प्रधानाचार्य का प्रेरणादायक संदेश
पारितोषिक वितरण के पश्चात प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और उनके सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “हमें हमेशा खुद को चुनौती देनी चाहिए। ये चुनौतियाँ न केवल हमारे लिए प्रेरणादायक होती हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा देती हैं। निरंतर व्यायाम और पौष्टिक आहार से ही हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।”
