एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
हिमाचल सेब उत्पादक संघ ननखड़ी ब्लॉक का पहला सम्मेलन ननखड़ी में आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने बताया कि फसलों का उचित मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा बन चुकी है और कई किसान आत्महत्या जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गरीब किसानों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सेब उत्पादक संघ और किसान सभा मिलकर किसानों के हित में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
सम्मेलन में किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद ने संगठन को और मजबूत करने और किसान विरोधी नीतियों का मुकाबला करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन के दौरान 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें
देवेंद्र मेहता – अध्यक्ष
राजीव चौहान – महासचिव
बाबू राम, जगत राम, सनी मेहता – उपाध्यक्ष
प्रेम चंद्र, कपूर, चेत राम, बाली राम, केवल राम, रणजीत और अन्य – समिति सदस्य को चुना गया।
