एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल महाविद्यालय, रामपुर द्वारा 1 से 7 दिसंबर तक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की अनुसंधान विकास एवं नवाचार समिति द्वारा “भविष्य का नेतृत्व, अकादमी नवाचार और उत्कृष्टता” विषय पर आधारित है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, नवाचार क्षमता और अनुसंधान दृष्टि को सुदृढ़ करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं और इंटरएक्टिव सत्र शामिल होंगे।
इस दौरान शिक्षा में डिजिटल टूल्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रयोग, अनुसंधान पद्धति, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा शिक्षण में सुधार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विभिन्न विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों से आमंत्रित वक्ता अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे।
