ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Himachal : अंतरराज्यीय सोनू गैंग का किया पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

November 23, 2025 12:00 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

रामपुर बुशहर। पुलिस ने युवाओं को चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की लत में धकेलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह सोनू गैंग का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में आदितल राठौर (35) – पलजारा (रामपुर बुशहर), गगन (31) – वार्ड नंबर 6, मेन बाजार, रामपुर बुशहर, नवीन चौहान (26) – कलमोग, देलठ (ननखड़ी), राजन मैहता (33) – लैलन (ननखड़ी), मोहित अग्रवाल (32) – शीश महल, रामपुर बुशहर, उज्जवल पंडित (30) – वार्ड नंबर 3, मेन बाजार, रामपुर बुशहर, संजीव कुमार (30) – लालसा (रामपुर बुशहर), कुशल चौहान (21) – कराली, डंसा (रामपुर बुशहर), राजकुमार (31) – मतरेवल, नोगली (रामपुर बुशहर) शामिल हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

तीन मार्च को पुलिस ने सोहन लाल (सलोहा, मंडी) और गीता श्रेष्ठ (टकोली, मंडी) को 26.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। उनके पास से 4.50 लाख रुपये मूल्य के गहने और मोबाइल फोन जब्त किए गए। उनके बैंक खातों में जमा 4.72 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए गए। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच में सामने आया कि उनके खातों में 88 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। पुलिस ने अब तक 9.22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गैंग से जुड़े 60-70 लोगों की सूची तैयार की और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी नशे के धंधे में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ऊना में 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

नंगल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रवि कुमार, विपिन कुमार और सुभम को 28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। ये तीनों ऊना जिले के निवासी हैं और कार में सफर कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नशा कहां से खरीदा और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।

ठियोग में पंजाब का तस्कर पकड़ा गया

पुलिस ने पंजाब के अबोहर निवासी सन्नी (42) को गिरफ्तार किया, जो शिमला में चिट्टे की सप्लाई करता था। इससे पहले 1 जनवरी को पुलिस ने हर्ष सैनी को 76 ग्राम चिट्टे के साथ ठियोग बाईपास से पकड़ा था। सैनी से पूछताछ के आधार पर पुलिस सन्नी तक पहुंची। आरोपी सन्नी के खिलाफ अबोहर और जीरकपुर में भी केस दर्ज हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment