एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | Teachers’ Day 2026 पर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 26 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में स्कूल शिक्षा के 21 और उच्च शिक्षा के पांच शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षकों और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक स्कूल शिक्षक को भी राज्य सम्मान दिया जाएगा। 5 सितंबर को लोकभवन शिमला में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से 21 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें 15 शिक्षकों को सामान्य पुरस्कार और छह को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सामान्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षक
- तिलक राज, रसायन विज्ञान प्रवक्ता, बालकरुपी, कांगड़ा
- अजय कुमार, अर्थशास्त्र प्रवक्ता, कोठी, किन्नौर
- किरण कुमार, डीएम, यांग्पा, किन्नौर
- राकेश कुमार, डीपीई, कल्पा, किन्नौर
- संजय कुमार नेगी, जेबीटी, खदूरा, किन्नौर
- इंद्र प्रकाश, जेबीटी, खवांगी, किन्नौर
- मनोज कुमार, जेबीटी, खोंगा पांगी
- जगदीश कुमार, डीपीई, औहर, बिलासपुर
- रोहन लाल, डीपीई, राजगढ़, मंडी
- राकेश सिंह, पीईटी, मंझेली, हमीरपुर
- पूर्णिमा कुमारी, टीजीटी, जलाड़ी, हमीरपुर
- चमन लाल, जेबीटी, नंदला, शिमला
- लोकिंद्र सिंह, सीएचटी, पोर्टमोर, शिमला
- सृष्टि शर्मा, जेबीटी, प्रेमनगर, सिरमौर
- खेचोक जांगपो, टीजीटी, गूलिंग, लाहौल-स्पीति
छह शिक्षकों को विशेष पुरस्कार
- रोशनी देवी, सीएचटी, राजपुरा, सोलन
- सारिका आहूजा, प्रधानाचार्य, सरोग, शिमला
- बलवंत झोटा, राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता, जुब्बल, शिमला
- स्नेह लता, राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता, मोरसिंघी, बिलासपुर
- ललित कुमार, राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता, पांगणा, मंडी
- वीरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य, डाइट, शिमला
इसके अलावा सोलन जिले के शिक्षक शशि पाल को पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए इस वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
पांच कॉलेज शिक्षकों को भी मिलेगा सम्मान
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों का भी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इनमें राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोटिया और डिग्री कॉलेज जुखाला, बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा शामिल हैं।
कॉलेज संकाय श्रेणी में तीन सहायक प्रोफेसरों को चुना गया है।
- डॉ. समजीत सिंह ठाकुर — रसायन विज्ञान, राजकीय डिग्री कॉलेज हमीरपुर
- डॉ. प्रशांत रमन रवि — हिंदी, राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा
- डॉ. रवि कांत — रसायन विज्ञान, राजकीय डिग्री कॉलेज नादौन
तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षक भी सम्मानित होंगे
तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच संकाय सदस्यों और प्रशिक्षकों को भी शिक्षक दिवस पर श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा इनमें फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा और जेएन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. रितेश कौंडल शामिल हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की श्रेणी में तीन प्रशिक्षकों को चुना गया है।
- पोहलो राम — फिटर ट्रेड, राजकीय आईटीआई पधर, मंडी
- रवि दत्त — इलेक्ट्रिशियन ट्रेड, राजकीय आईटीआई पधर, मंडी
- सुभाष चंद — कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड, राजकीय आईटीआई मंडी
सुजानपुर की प्रधानाचार्य मंजरी महाजन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
हिमाचल के लिए एक और गौरव की बात है। हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की प्रधानाचार्य मंजरी महाजन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी।
