Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    • Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त
    • दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    हिमाचल में 73 स्कूलों का दर्जा घटेगा, शिक्षकों और स्टाफ का तबादला अन्य स्कूलों में

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 12, 2025Updated:October 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या के कारण राज्य सरकार ने 73 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटाने का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी। जिन स्कूलों का दर्जा घटाया जाएगा, वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। वहीं, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का तबादला उन स्कूलों में किया जाएगा जहां स्टाफ की आवश्यकता है।

    वरिष्ठ माध्यमिक से उच्च और उच्च से मिडल स्कूल बनाए जाएंगे

    प्रदेश के 16 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जहां केवल 10 विद्यार्थी हैं, को डाउनग्रेड कर उच्च स्कूल बनाया जाएगा। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। इसके अलावा, 18 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऐसे हैं जिनमें पांच से कम विद्यार्थी हैं। इन स्कूलों को भी डाउनग्रेड किया जाएगा, हालांकि यहां नजदीकी स्कूल पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर हैं। साथ ही, 39 उच्च विद्यालयों का दर्जा घटाकर मिडल स्कूल किया जाएगा। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तीन से चार किलोमीटर के भीतर स्थित स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।

    सह-शिक्षा स्कूल बनाने की योजना

    प्रदेश में 78 स्कूल ऐसे हैं जिनमें लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग कक्षाएं चल रही हैं। इन्हें मर्ज कर सह-शिक्षा स्कूल बनाने की योजना है। जिन स्कूलों में आधारभूत ढांचा बेहतर होगा, वहां पहली से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई कराई जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा।

    443 प्राइमरी और मिडल स्कूल मर्ज

    विद्यार्थियों के शून्य दाखिले वाले 103 स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा, 10 या उससे कम विद्यार्थी संख्या वाले 443 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को मर्ज करने की अधिसूचना जारी की गई है। इनमें 203 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनमें पांच से कम विद्यार्थी हैं और उन्हें दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में मर्ज किया गया है। 142 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनके पास दो किलोमीटर के भीतर अन्य स्कूल नहीं हैं, इन्हें तीन किलोमीटर दूरी पर मर्ज किया गया है। इसके अलावा, 92 मिडल स्कूलों में 10 या उससे कम विद्यार्थी हैं, जिन्हें तीन किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों में मर्ज किया गया है। साथ ही, 20 विद्यार्थियों वाले सात उच्च विद्यालयों को चार किलोमीटर के भीतर मर्ज किया गया है।

    #EducationNews #high school #Himachal Education Department #Himachal Pradesh #HimachalEducation #HimachalNews #HimachalPradeshNews #school downgrade #school merger #senior secondary school #teacher transfer middle school
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 0 9
    Users Today : 3
    Total Users : 101709
    Total views : 205823
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.