एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के 69वें जन्मदिन के अवसर पर रामपुर ब्लड बैंक, महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस प्रताप सिंह नेगी ने की।
शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह जीवन देने का एक महत्वपूर्ण कार्य है। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और समाजसेवा को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि व्यक्तिगत उत्सव को समाजसेवा में बदलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल उत्सव का अवसर बना, बल्कि मानवता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला प्रेरक कदम भी साबित हुआ।
इस अवसर पर मस्तान नेगी, जीवन ज्योति, यामा नंद, शेर सिंह खाची, सुरेंद्र मेहता, रवि और अरविंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
