Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर
    • Una Chitta Case : मैहतपुर में 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
    • Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल
    • दैनिक राशिफल 07 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी
    • Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा
    • दैनिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    जिला बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होगा। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का 30 स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण किया जाएगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 29 मार्च (रविवार) से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी जारी रहेगा। अभियान के तहत जिले के चार चिकित्सा खंडों में स्थापित 30 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 2735 किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी दत्त शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए पात्र किशोरियों की जन्म तिथि 28 फरवरी 2011 से 24 मई 2012 के बीच होनी चाहिए। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी चिकित्सा खंडों में कोल्ड चेन प्वाइंट स्थापित किए गए हैं और स्वास्थ्य संस्थानों को चिन्हित किया गया है। घुमारवीं, झंडुता, मारकंड और श्री नैना देवी जी चिकित्सा खंडों में क्रमशः विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा।

    सीएमओ ने बताया कि एचपीवी संक्रमण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का प्रमुख कारण है और यह महिलाओं में होने वाले कैंसरों में दूसरे स्थान पर है। समय पर टीकाकरण, नियमित जांच और जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा और यह चिकित्सक की निगरानी में ही किया जाएगा। टीका लगाने के बाद किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति में तुरंत उपचार दिया जा सके। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज संस्थाएं और शिक्षा विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्कूलों में अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जो किशोरियां किसी कारणवश इस अभियान के दौरान छूट जाएंगी, उनका टीकाकरण 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून 2026 को किया जाएगा।

    #ARBtimes #AwarenessCampaign #Bilaspur #CervicalCancer #HealthNews #himachal #HPVVaccination #PublicHealth #VaccinationDrive #WomenHealth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी

    March 31, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 9 6 4
    Users Today : 56
    Total Users : 102964
    Total views : 208029
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.