Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    126 यूनिट से अधिक खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, अब घरेलू उपभोक्ताओं को 5.89 रुपये प्रति यूनिट देना होगा बिल। जानें नई दरें, मुफ्त बिजली नियम और किन्हें मिलेगा लाभ।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 2, 2026Updated:April 13, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    राज्य सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए 126 यूनिट से अधिक खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब 126 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाना होगा। पहले 126 से 300 यूनिट तक की खपत पर सरकार 1.73 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी देती थी। इससे उपभोक्ताओं को इस स्लैब में करीब 4.17 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलती थी। लेकिन अब इस श्रेणी में कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी, जिससे बिजली बिल में बढ़ोतरी होना तय है।

    125 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी, दो मीटरों पर ही मिलेगा लाभ

    सरकार ने 0 से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रखी है। यह लाभ घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने अधिकतम दो बिजली मीटरों तक ही मिलेगा। यदि किसी उपभोक्ता के पास दो से अधिक बिजली मीटर हैं, तो उन्हें 125 यूनिट तक भी 5.44 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। वहीं 126 यूनिट से अधिक खपत होने पर 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होगा।

    मीटर को राशन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि सब्सिडी का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपने बिजली मीटर को राशन कार्ड से लिंक करवाना होगा। यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए उठाया गया है। नई व्यवस्था में स्लैब आधारित प्रणाली बरकरार रहेगी, लेकिन अब सब्सिडी केवल 125 यूनिट तक ही सीमित कर दी गई है। 126 से 300 यूनिट और उससे अधिक खपत पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

    अति गरीब परिवारों को बड़ी राहत

    राज्य सरकार ने अति गरीब परिवारों को राहत देते हुए एक मीटर पर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रावधान किया है। करीब एक लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इन परिवारों को जीरो बिजली बिल जारी किए जाएंगे और उनसे मीटर रेंट भी नहीं लिया जाएगा। बीपीएल परिवारों को दो बिजली मीटरों पर 125-125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। इसके अलावा, सरकार ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

    #BillIncrease #DomesticConsumers #ElectricityBill #ElectricityRates #EnergyNews #HimachalNews #himachalpradesh #PowerSubsidy #PowerTariff #ShimlaNews #SubsidyRemoved
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan Minor Rape Case : अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कैद और 30 हजार जुर्माना
    Next Article Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 4
    Users Today : 0
    Total Users : 125984
    Total views : 246891
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.