Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार
    • Shimla News : ठियोग में 34.44 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का सप्लायर समेत पांच गिरफ्तार
    • Himachal : बीपीएल चयन नियम बदले: 5 दिन मनरेगा काम करने वाले परिवार भी होंगे शामिल
    • HP Tech University Hamirpur Exam 2026: 27 अप्रैल तक बिना लेट फीस भरें फाॅर्म, ग्रेड सुधार का भी मौका
    • दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत उपायुक्त राहुल कुमार ने की। 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को 30 स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त टीका लगाया जाएगा, जो सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से उपायुक्त राहुल कुमार ने की। यह अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी संचालित किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करना है। अभियान के तहत जिले की कुल 2735 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसके लिए 30 स्वास्थ्य संस्थानों को चिन्हित किया गया है।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकरण) डॉ. दीपक सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि HPV एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में ले जाकर यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है तथा सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न दें और केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी पर ही विश्वास करें।

    जिले के चार चिकित्सा खंडों के अंतर्गत चिन्हित 30 स्वास्थ्य संस्थानों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी कारणवश कोई किशोरी इस अभियान में टीकाकरण से वंचित रह जाती है, तो उनके लिए 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून 2026 को विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

    #BilaspurNews #CervicalCancerAwareness #FreeVaccination #GirlsHealth #HealthCampaign #himachalpradesh #hpnews #HPVVaccination #PublicHealth #VaccinationDrive
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal : बीपीएल चयन नियम बदले: 5 दिन मनरेगा काम करने वाले परिवार भी होंगे शामिल

    April 11, 2026

    Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती

    April 9, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 3 5 7
    Users Today : 81
    Total Users : 103357
    Total views : 208605
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.